• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हीट वेव से पशुधन के बचाव के लिए पशुपालन विभाग उठा रहा आवश्यक कदम, पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक

Animal Husbandry Department is taking necessary steps to protect livestock from heat wave, livestock farmers are being made aware - Chandigarh News in Hindi

-सभी जिला स्तरीय उपनिदेशकों को जिले के लिए नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त चंडीगढ़। प्रदेश में चल रही हीट वेव के प्रभाव से पशुधन के बचाव के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी सभी अधीनस्थ कार्यालयों को भेजकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी जिला स्तरीय उपनिदेशकों को अपने जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग द्वारा प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अतिरिक्त पशु चिकित्सालय एवं औषधालयों पर कार्यरत अमले के माध्यम से पशुपालकों को पशुधन को लू से बचाने के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के महानिदेशक, डॉ एल.सी. रंगा ने बताया कि सभी उपनिदेशकों को अपने जिले की पशु संस्थाओं में आवश्यक दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए है जिसके लिए उन्हें आवश्यक बजट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, विभाग के अमले को पशु संस्थाओं में बनी हुई पानी की खालों की मरम्मत करवा कर उनमें पानी भरवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग ने पशुओं को मुंह खुर व गलघोटू आदि रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण समय पर पूरा कर लिया है।
डॉ. एल.सी. रंगा ने बताया कि पशुधन को लू के प्रकोप से बचाने के लिए पशुपालकों द्वारा विभिन्न उपाय किए जाने चाहिएं। पशुओं को छाया वाले स्थान जैसे पेड़, शेड या छत वाली संरचनाओं में रखें ताकि वे धूप से बच सकें। पशु आवास की छतों को पुआल या टाट आदि से ढक दें या इंसुलिन लगाएं ताकि बाड़े में गर्मी कम हो। पशु आवास में पंखे, स्प्रिंकलर या फगर का उपयोग करें ताकि हवा का संचार और ठंडक बनी रहे। खिड़कियाँ और दरवाजे खोलकर रखें और उन पर गीले बोरे लटकाएं ताकि प्राकृतिक ठंडक मिल सके।
इसके अलावा, पशुओं को ताज़ा और साफ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं। धातु के बर्तन की बजाय प्लास्टिक या मिट्टी के बर्तन का उपयोग करें ताकि पानी ठंडा रहे। पशुओं को उच्च गुणवत्ता वाला हरा चारा, संतुलित आहार तथा खनिज मिश्रण दें ताकि पशु के शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो। पशुओं को चारा दिन के ठंडे समय में खिलाएं। पशुओं को सुखी तूड़ी न खिलाएं। तूड़ी को खिलाने से पहले एक मुट्ठी नमक तथा एक मुट्ठी खनिज मिश्रण तथा दरदरा पिसा हुआ अनाज मिलाकर कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
उन्होंने बताया कि पशुओं को दिन के ठंडे समय में ही नहलाएं। अधिक श्रम वाले कार्य जैसे जुताई, बुलाई आदि में पशुओं का उपयोग केवल ठंडे समय में करें। पशुओं का परिवहन केवल ठंडे समय में करें। लम्बे सफर में पशुओं को बीच-बीच में वाहन से उतार कर छाया में आराम देकर शीतल पानी और ताज़ा हरा चारा उपलब्ध करवाना चाहिए। छोटे बच्चों तथा गाभिन पशुओं पर विशेष ध्यान दें। पशुओं को लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करके पशु का उचित उपचार करवाएं।
डॉ. एल.सी. रंगा ने विभिन्न समाजसेवी तथा पशु प्रेमी संस्थाओं से भी अपील की है कि ऐसे कठिन समय में बेसहारा पशुओं, जंगली जीवों और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायतों तथा स्थानीय निकायों का सहयोग करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Animal Husbandry Department is taking necessary steps to protect livestock from heat wave, livestock farmers are being made aware
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, heat wave, animal husbandry and dairy department, government of india, state government, advisory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved