• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात'

Anil Vij Listens to PM Modis 135th Mann Ki Baat in Ambala Cantt - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। विज आज बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजित 135वीं मन की बात कार्यक्रम को सुनने व् देखने में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम शहरवासियों के साथ सुना। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम 140 करोड़ लोगों को आपस में जोडक़र सारे देश में क्या-क्या नए काम हो रहे हैं, आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए लोग नए आयाम स्थापित कर रहे है, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता हैं। इसके साथ-साथ कहां कहां पर हमारे अनसंग हीरो ने जो कार्य किए है जिसकी किसी ने कभी प्रंशसा नहीं की, उन्हें भी लोगों के सामने लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले तो देश केवल दिल्ली ही होता था, लेकिन मोदी जी ने सभी जगहों का भ्रमण करते हुए यह जानने का प्रयास किया है कि किन-किन परिस्थितियों में लोग क्या-क्या कर रहे हैं उसके बारे में बताया जा रहा है और नवनिर्माण हो रहा है उसे बताया जा रहा है। मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से नवाचार व अधंविश्वास के बारे लोगों को जागृत करने का काम किया हैं कि इस अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए।
नालंदा के गौरव से प्लास्टिक मुक्त भारत तक: कैबिनेट मंत्री ने रेखांकित किया पीएम मोदी का विजन
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मोदी ने नालंदा विश्विद्यालय जहां पहले दुनियाभर से लोग शिक्षा लेने आते थे, हालाकि बाद में कुछ आक्रमणकारियों ने इसके महत्व को न समझते हुए इसे तहस नहस कर दिया था मगर नालंदा विश्वविद्यालय का सारी दुनिया में आज भी नाम हैं। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश भी विदेशों की तरह चमक सकता हैं, इसके लिए हमें प्लास्टिक पर नियंत्रण करना होगा। प्लास्टिक एक ऐसी चीज है जो न तो गलती है, न सड़ती है बल्कि पानी की निकासी में समस्या उत्पन्न करती हैं। मोदी जी ने आज कार्यक्रम के माध्यम से कई चीजों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। कुछ जगहों पर संस्थाएं भी प्लास्टिक का रिसाईकिलिंग करने का काम कर रही है और उसका सदुपयोग कर रहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से आहवान किया कि हमें देश को बचाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जल संचय पर भी जोर दिया और कहा कि हमें बारिश की एक एक बूंद का संचय करना हैं। देश की सबसे बड़ी शक्ति लोग होते है, यदि मन में संकल्प ले लिया जाए तो समाज में जितना भी बड़ा बदलाव हो वह किया जा सकता हैं। उन्होनें कहा कि जो भी लोग कुछ ऐसे कार्य कर रहे है जिससे दूसरों को प्रेरणा मिल सकती है, ऐसे सुझाव व विचार उन्हें भेजे जा सकते हैं। इन विचारों एवं सुझावों पर विचार करके मन की बात कार्यक्रम में दर्शाने का काम किया जा सकता हैं।
इस मौके पर अनिल जैन, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, शैली खन्ना, बलकेश वत्स, जसवंत जैन, विनीत जैन, सुरेंद्र सहगल गोपी, महावीर जैन, दलीप मिततल, डा. गौरव मुंजाल, सुमन जैन, सतीश मुदगिल, शिवा काकरान के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां चुराई गई क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे : मंत्री अनिल विज का सवाल
आम आदमी पार्टी नेता मनीष शिशोदिया के बयान कि सरकार नीट चोरी व चंदा चोरी के कामों में लगी है पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनीष शिशोदिया का जन्म शायद एक-दो दिनों में हुआ होगा या पहले से कभी सरकारें नहीं रही होगी। कांग्रेस सरकार के समय कितने पेपर लीक हुए, मंदिरों में चोरी हुई व मूर्तियां तक चुराई गई, क्या मनीष शिशोदिया तब पैदा नहीं हुए थे। इनको तो राम मंदिर का विरोध करने का मुद्दा चाहिए। यदि राम मंदिर में कुछ हुआ है तो उसकी जांच हो रही है, एसआईटी बनाई गई है और लोग गिरफ्तार हुए है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। राम मंदिर से पैसा जो चोरी हुआ वो रामजी का हुआ है। रामजी के एक बार चोरी पहले भी हुई थी और लंकापति रावण सीता जी को चुराकर ले गया था। रावण का वो हाल किया गया था कि उसके घर का दिया जलाने वाला कोई नहीं बचा था। ये जिन लोगों ने किया उनको कानून व भगवान राम जी की भी सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anil Vij Listens to PM Modis 135th Mann Ki Baat in Ambala Cantt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, mann ki baat, pm narendra modi, ambala cantonment, bpc jain public school, haryana news, chandigarh news, bjp, plastic free india, water conservation, nalanda university, manish sisodia, ram mandir, paper leak, public meeting, haryana minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved