• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा दौरे पर, करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल : सुभाष बराला

Amit Shah to visit Haryana on November 5, will attend two events in Karnal and Ambala: Subhash Barala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल और अंबाला में दो कार्यक्रमों के लिए हरियाणा आएंगे। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में कांग्रेस की कथित गलत जानकारी और एक नेशनल मेमोरियल के उद्घाटन पर बात की। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक की रैली की भी आलोचना की, इसे फ्लॉप बताया और दावा किया कि भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह 5 नवंबर को हरियाणा में एक दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान करनाल में कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के आरोपों की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं कि चुनाव आयोग देश की जनता के वोट काटने का काम कर रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी दल मिलकर देश की जनता के बीच इसका जवाब देने के लिए आ रहे हैं ताकि भ्रम की स्थिति दूर की जा सके।
उन्होंने कहा कि यह भी बताने की जरूरत है कि एसआईआर के जरिए मृतकों के वोट सूची से हटाए गए। एक से ज्यादा जगहों पर जिन लोगों के वोट बने हैं, उसे हटाया गया है। 18 वर्ष के जो भी युवक-युवतियां हैं, उनके वोट बनाए जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भ्रम फैला रही है कि चुनाव आयोग के माध्यम से जायज लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इसी स्थिति को ठीक करने के लिए और जनता के बीच से भ्रम दूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता जनता के बीच में हैं।
इसी कड़ी में अमित शाह भी 5 नवंबर को पहले करनाल आएंगे। इसके बाद अंबाला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बड़े स्मारक का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में अमित शाह मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त समेत देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी और उनकी पूरी टीम की आदत बन गई है लेकिन देश की जनता सजग है और इन लोगों को सबक सिखाएगी। कांग्रेस के आरोपों के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती ही जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah to visit Haryana on November 5, will attend two events in Karnal and Ambala: Subhash Barala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: subhash barala, amit shah, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved