चंडीगढ़ । हरियाणा की भाजपा सरकार ने सैनिक शिक्षा केंद्र के निर्माण के लिए 10 एकड़ ज़मीन सेना की पश्चिम कमान को आवंटित करने का निर्णय लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह जानकारी देते हुए हरियाणा के राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर इस ज़मीन का आवंटन किया गया है। इस शिक्षण केंद्र का निर्माण पंचकूला के गाँव बतौड़ में किया जाएगा और इसका संचालन सेना द्वारा ही किया जाएगा।
केंद्र के लिए ज़मीन आवंटन के लिए हरियाणा सरकार को 29 जून, 2018 को सेना की पश्चिमी कमान मुख्यालय, चंडीमंदिर की ओर से पत्र प्राप्त हुआ था। हरियाणा सरकार ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक महीने से भी कम समय में दस एकड़ ज़मीन सेना को सौंपने का निर्णय लिया है।
पंचकूला में जल्द सैनिक शिक्षा केंद्र की स्थापना होने जा रही है। यह केंद्र भारतीय सेना की पश्चिम कमान द्वारा संचालित किया जाएगा। इस केंद्र के लिए जरुरी 10 एकड़ भूमि को हरियाणा की भाजपा सरकार ने सेना के नाम ट्रांसफर कर दिया है। हरियाणा क राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की चूँकि यह केंद्र पश्चिमी कमान के द्वारा संचालित होना है इसलिए जमीन पंचकूला के गाँव बतौड़ में आबंटित की गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा केंद्र के लिए ज़मीन हरियाणा सरकार ने सेना को निशुल्क उपलब्ध करवाई है और केंद्र के निर्माण, रख-रखाव एवं अन्य खर्चे सेना द्वारा सैनिक कल्याण कोष से किये जायेंगे। केंद्र हेतु ज़मीन दिए जाने का अनुरोध सेना द्वारा हरियाणा सरकार को किया गया था। उम्मीद है कि शिक्षा केंद्र का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope