• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी राज में शिक्षा के मंदिर में बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित छात्राओं को मिले न्याय : दिग्विजय चौटाला

Allegations of sexual harassment of girls in the temple of education under BJP rule, victim students should get justice: Digvijay Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसरों द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार से पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में शिक्षा के मंदिर में बेटियों के साथ उत्पीड़न का गंभीर विषय सामने आया है, जो कि बेटियों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंताजनक हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस गंभीर मामले में सबसे पहले पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करें और आरोपियों की गिरफ्तारी करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोई ऐसे घिनौने कृत्य करने के बारे में न सोचे, इसके लिए सरकार को सख्त से सख्त और निर्णायक कदम उठाने चाहिए। दिग्विजय ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए और तुरंत जांच करवाकर बेटियों को न्याय दिलाना चाहिए। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस मामले की जांच में कोई ढिलाई छोड़ी तो जजपा और छात्र संगठन इनसो सड़क पर उतरकर पुरजोर विरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allegations of sexual harassment of girls in the temple of education under BJP rule, victim students should get justice: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, jind, chaudhary ranbir singh university, jannayak janata party, digvijay singh chautala\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved