• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में वन अनुसंधान संस्थान बनाने के सभी रास्ते साफः कंवर पाल

All the way is clear for setting up Forest Research Institute in Haryana: Kanwar Pal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल ने कहाकि हरियाणा में काले हिरणों के संरक्षण के लिए जल्द ही फतेहाबाद के बड़ोपल में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) की 187 एकड़ जमीन वन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। कंवरपाल ने कहाकि काला हिरण हरियाणा का राज्य पशु है और फतेहाबाद का बड़ोपल गांव काले हिरणों का प्राकृतिक आवास है। स्थानीय बिश्नोई समुदाय काले हिरण का संरक्षण कर रहा है और सरकार उनके प्रयासों की सराहना कर रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने यह जानकारी हरियाणा वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक के दौरान मंत्री को इस बात से अवगत करवाया कि यमुनानगर में बनने वाले वन अनुसंधान संस्थान परियोजना से संबंधित भूमि विवाद दूर हो गए हैं। परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही भूमि विकास एवं पंचायत विभाग से वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को हस्तांतरित कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि राज्य में एफआरआई की मौजूदगी से यमुनानगर में स्थित प्लाइवुड उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहाकि यमुनानगर-जगाधरी शहर दुनियाभर में प्लाइवुड उत्पादों की आपूर्ति करने वाला और इससे संबंधित उद्योगों का केंद्र हैं। वर्तमान में, इस क्षेत्र में अधिकांश वन-संबंधित अनुसंधान, वन अनुसंधान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा किए जाते हैं।
बैठक के दौरान कंवरपाल ने हरियाणा में वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पौधारोपण कार्य में तेजी लाई जाए। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान 2.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करना है।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा उनकी देखभाल व संरक्षण अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को वन विभाग के दायरे में आने वाले पेड़ों की अवैध कटाई पर जुर्माना राशि की समीक्षा करने और उसे बढ़ाने के निर्देश दिये।
बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, एपीसीसीएफ (बजट, परियोजना, योजना निर्माण), विनोद कुमार, वन सचिव टी.पी.सिंह, पीसीसीएफ, वन्यजीव, पंकज गोयल, एपीसीसीएफ (एफसीए), केसी मीना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All the way is clear for setting up Forest Research Institute in Haryana: Kanwar Pal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, forest and environment minister, kanwarpal, 187 acres of land, nuclear power corporation of india npcil, baropal, fatehabad, transferred, forest department, conservation, black bucks, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved