• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चहुंमुखी विकास राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य : कृष्ण कुमार बेदी

All-round development is the state governments main objective: Krishan Kumar Bedi - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की घोषित विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर नरवाना विकसित क्षेत्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र ने विकास की नई उड़ान भर ली है। निकट भविष्य में प्रगति की इस रफतार को और गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगाा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस की अतिरिक्त नई बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने 9 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली रैस्ट हाऊस की अतिरिक्त तीन मंजिला इमारत की नींव रखी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसकी दो मंजिलों पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहराव के लिए कमरे व ऑफिस बनाए जाएंगे। इस भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल के नये भवनों के निर्माण की शुरुआत भी की जाएगी। नरवाना शिक्षित, सुरक्षित और विकसित क्षेत्रों की अग्रणी पंक्ति में शुमार हो, यह उनका सपना है और इसे साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को बरसाती सीजन में जल भराव से मुक्त करने तथा बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाईन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क तथा नहरी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के चहूंमुखी विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं से नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी बराबर फायदा मिलने लगा है।
उन्होंने बाबा गैबी साहिब मंदिर में चल रही भागवत कथा में शिरकत करते हुए कहा कि भारत सनातन संस्कृति और वैदिक पद्धति के संस्कारों की भूमि और उन्हीं का अनुसरण करते हुए बाबा गैबी साहिब मंदिर क्षेत्र में एक उल्लेखनीय अध्यात्म प्रेरणा को प्रकाशित कर रहा है। क्षेत्र के लोगों की बाबा गैबी साहिब के प्रति अटूट आस्था है, जिसका लोगों को सुखद एवं मंगलमय जीवन के रूप में उपहार मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने गैबी साहिब मंदिर में आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All-round development is the state governments main objective: Krishan Kumar Bedi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krishna kumar bedi, haryana minister, social justice, rights, narwana, chief minister nayab singh saini, development projects, pwd rest house, foundation stone, three-story building, vip rooms, office, june 2027, bus stand, civil hospital, infrastructure, education, health, drinking water, electricity, roads, canal water, sanatan culture, vedic tradition, baba gabi sahib temple, spiritual inspiration, financial support, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved