चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अयोजित की जा रही 'भारत बचाओ रैली' की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. अजय चौधरी शामिल हुए। यह बैठक कमान सराय, कांग्रेस कार्यालय में अयोजित हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हर वर्ग में घोर निराशा छाई हुई है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जीडीपी लगातार नीचे जा रही है और उद्योगों पर ताले लटक रहे हैं। आज बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है और महंगाई ने आम आदमी के लिए मुसीबतें बढा दी है। पिछले 5 वर्षों में बड़े बैंक घोटाले हुए हैं। वहीं किसानों पर इस सरकार में चौतरफा मार पड़ी है। आज किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं और किसानों की फसलें तक नहीं खरीदी जा रही हैं। महिलाओं और दलितों के प्रति तेजी से अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में डूबती अर्थव्यवस्था का प्रदेश पर भी बड़ा असर हुआ है। आज प्रदेश के उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं और हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी पूरे देश में सबसे अधिक है।
डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पिछले दिनों प्रदेश भर में जिला स्तरीय धरने प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। इन प्रदर्शनों को जनता का भरपूर समर्थन मिला था। वहीं अब भाजपा सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 14 दिसम्बर को दिल्ली में एक देशव्यापी 'भारत बचाओ रैली' का आयोजन किया जा रहा है। रैली की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया है। यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में हरियाणा प्रदेश से बड़ी भागीदारी होगी। गुरुग्राम से भी हजारों की संख्या में लोग इस रैली में शिरकत करेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि देश में आज बहुत ही बुरे हालात हैं, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में अर्थवयवस्था बुरी हालत में है, रोजगार के लिए युवा दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की भी नौकरियां जा रही है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और पूरे प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में हजारों छोटे बड़े उद्योग स्थापित हुए थे, लेकिन आज भाजपा सरकार के गलत फैसलों से यहां का उद्योग भारी संकट में है और हजारों लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं। इससे देश में उपजे अर्थिक संकट का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इन हालातों में लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर यह रैली होने जा रही है। हरियाणा प्रदेश से इस रैली में बड़ी भागीदारी होगी।
बैठक में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, राव कमलवीर सिंह, डॉ.शमसुद्दीन, सुधीर चौधरी, सतबीर पहलवान, सुमन सहरावत, इंदर सैनी, महाराज सिंह, मुकेश शर्मा, कुलराज कटारिया समेत कई नेता मौजूद रहे।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope