• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यसभा सीट के लिए अग्रवाल समुदाय को दिया जाए प्रतिनिधित्व : विजय बंसल

Agarwal community should be given representation for Rajya Sabha seat: Vijay Bansal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। फरवरी माह में होने वाले राज्यसभा चुनाव में अग्रवाल समाज ने प्रतिनिधित्व मांगा है।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय बंसल ने मांग करते हुए कहा कि 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में 8 विधायक अग्रवाल समाज के है,जबकि लोकसभा और राज्यसभा चुनाव में अग्रवाल समाज को प्रतिनिधित्व नही दिया गया। विजय बंसल ने कहा कि देश को आजाद करवाने में महात्मा गांधी जी से लेकर लाला लाजपत राय , यमुना लाल बजाज समेत 29 प्रतिशत अग्रजनों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रदेश के विकास में बनारसी दास गुप्ता समेत हजारो अग्र नेताओ ने अपनी एहम भूमिका निभाई परन्तु हरियाणा की ओर से राज्यसभा और लोकसभा चुनाव में अग्रवाल समाज के नेताओ को दरकिनार किया जा रहा है। देश मे 20 करोड़ से ज्यादा वैश्य समाज की आबादी है।अग्रवाल समाज का सामाजिक-धार्मिक-सांस्कृतिक-विकास कार्यो में एहम योगदान है क्योंकि व्यापारी-उद्योगपतियों-प्रोफेशनल्स में अग्रवाल समाज अग्रणी है परन्तु फिर भी लोकसभा और राज्यसभा चुनावो में अग्रवाल समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा।वर्तमान में होने वाले राज्यसभा चुनावो में अग्रवाल समाज के अग्रणी नेताओ को प्रतिनिधित्व दिए जाने से राजनीतिक दल को आवश्यक रूप से समाज का समर्थन प्राप्त होगा,ऐसे में विजय बंसल ने विभिन्न राजनीतिक दलों से मांग की है कि अग्रवाल समाज को राज्यसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विजय बंसल ने बताया कि कांग्रेस के शासन में वैश्य अग्रवाल समाज से भिवानी से राम किशन गुप्ता कुरुक्षेत्र से ओम प्रकाश जिंदल उसके उपरांत नवीन जिंदल लोकसभा सदस्य रहे,पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता राज्यसभा सांसद रहे। इसलिए आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव में अग्रवाल समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agarwal community should be given representation for Rajya Sabha seat: Vijay Bansal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay bansal, rajya sabha, agarwal community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved