• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानून का उल्लंघन होगा तो राहुल गांधी पर कार्रवाई होगी, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई : अनिल विज

Action will be taken against Rahul Gandhi if the law is violated; protests cannot stop such action: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी को ऐसा करेक्टर मिला हुआ है जो हर वक्त कुछ न कुछ करता रहता है और अगर ये कानून की उल्लंघना करेंगें तो कार्यवाही होगी तथा कार्यवाही को प्रदर्शनों से नहीं रोका जा सकता’’। विज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विधानसभा में मानसून सत्र के तीनों दिनों में कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शनों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष ने राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाई है कि सुगमता से देश चल रहा है तो उसमें गडबडी पैदा की जाए, अराजकता पैदा की जाए, हर जगह पर ऐसे मौके बनाए जाएं जिससे लोग भडके’’।
विज ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए यह भी कहा कि ‘‘ये कभी किसी क्षेत्र को भडकाते हैं, तो कभी किसी को भडकाते हैं। कभी बच्चों को भडकाते हैं तो कभी बूढों को भडकाते है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस प्रकार से नीति बनाई है और सारे देश में अराजकता फैलाने के लिए अपने प्रदर्श्रन कर रहे है’’।
संत रविदास के संबंध में विधानसभा में लाए गए सरकारी प्रस्ताव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हम सभी महापुरूषों का सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Action will be taken against Rahul Gandhi if the law is violated; protests cannot stop such action: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, rahul gandhi, haryana politics, haryana assembly, monsoon session, congress protest, fir against rahul gandhi, law and order, haryana energy minister, sant ravidas, bjp, congress, chandigarh news, haryana news, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved