चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में सभी 90 सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि 24 अक्टूबर को ही नतीजे आ जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा और 7 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख तय की गई है। चुनाव का ऐलान होते ही पहला ओपिनियन पोल भी आ गया है। यह भाजपा के पक्ष में है। एबीपी न्यूज/सी-वोटर के सर्वे के हिसाब से भाजपा को 90 में से 78 सीटें मिलने की संभावना है।
कांग्रेस की झोली में 8, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के खाते में 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको बता दें कि पांच साल पहले हुए चुनाव में भाजपा को 47, कांग्रेस को 15, आईएनएलडी को 19, हरियाणा जनहित कांग्रेस को 2, बसपा और अकाली दल को 1-1 तथा निर्दलीयों को 5 सीटों पर जीत मिल थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope