• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक वोट ही देश में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है: राजीव रंजन

A vote can bring a big change in the country: Rajiv Ranjan - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने कहा है कि विश्व स्तर पर भारत के चुनाव की साख है। कई अन्य देश भारत की चुनाव प्रणाली की तुलना करते हे। इसलिए बनो देश के भाग्य विधाता, घर घर यह संदेश दो, हर नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन यहां स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के साथ-साथ सबसे अधिक एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सरसाईज भारत में चुनाव के दोरान होती है। इस चुनाव प्रक्रिया पर हम भारतीयों को गर्व है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करके प्रजातंत्र के सबसे बड़े यज्ञ में आहूति डालकर लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूती प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 से 25 प्रतिशत लोग जो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, हमें ऐसे लोगों को प्रेरित करने का कार्य करना चाहिए।

रंजन ने कहा कि कई लोग मतदान की लम्बी लाईन को देखकर वोट नहीं डालने जाते। लम्बी लाईन से डरना नहीं चाहिए बल्कि प्रजातंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान की लम्बी लाईन देश की तरक्की की लाईन होती है। इस लाईन में लगने का मौका 5 साल में केवल एक बार ही आता है। इसके अलावा मतदान केन्द्र का अधिकतम दो किलोमीटर का सफर देखकर भी कई लोग मतदान करने नहीं जाते, लेकिन नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए यह सफर अवश्य ही तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 साल में अपने मताधिकार हेतू आधे घण्टे का समय नहीं निकाल पाए तो हम अपने देश व राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक कैसे कहलाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक वोट से बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने 109 वर्षीय महिला का वृतांत सुनाते हुए कहा कि लोगों ने उस वृद्ध महिला की मदद करनी चाही तो वह बोली देश की तरक्की के लिए लाईन में लग कर ही अपने वोट का प्रयोग करेगी। एक अन्य दृष्टांत में उन्होंने कहा कि एक वोट से हारने वाले नेता जीवन में कभी भी उच्च पद पर काबिज होने से वंचित हो गए, क्योंकि उनकी बेटी व पत्नी ने ही वोट नहीं डाला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A vote can bring a big change in the country: Rajiv Ranjan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief electoral officer rajiv ranjan, a vote, country, big change, chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved