• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगठन की मजबूती ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने की सबसे बड़ी ताकत, कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाएं : संजय दत्त

A strong organization is the key to ousting the BJP from power; party workers must take Congresss ideology to the masses: Sanjay Dutt - Chandigarh News in Hindi

यमुनानगर। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को यमुनानगर जिले के जगाधरी, साढ़ौरा और रादौर विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें कीं। इसके पश्चात यमुनानगर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इन सभी बैठकों का आयोजन जगाधरी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में हुआ। बैठकों को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगा तो प्रदेश में परिवर्तन का मार्ग और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल संगठन को अवगत कराया जाए। साथ ही 'छात्रों की गूंज' अभियान के माध्यम से युवाओं और छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने प्रदेश के किसान, युवा, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक सभी को परेशान किया है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लेकर जाए और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देने का सबसे प्रभावी माध्यम बनेगी।
इससे पूर्व रविवार को संजय दत्त और राव नरेंद्र सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, यमुनानगर शहरी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके बाद दोनों नेताओं ने यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठकों में कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक अभियानों को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक प्रभावी ढंग से चलाने, जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का तथ्यों के साथ पर्दाफाश कर मजबूती से मुकाबला करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विधायक चौधरी अकरम खान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, यमुनानगर ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नरपल सिंह गुर्जर, यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की चेयरपर्सन मोनिका डुमरा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A strong organization is the key to ousting the BJP from power; party workers must take Congresss ideology to the masses: Sanjay Dutt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana congress, sanjay dutt, rao narendra singh, yamunanagar, jagadhri, congress workers meeting, sir campaign, chhatron ki goonj, booth strengthening, congress organization, bjp, haryana politics, akram khan, kuldeep sharma, kailasho saini, yamunanagar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved