• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र में हैट्रिक : लगातार तीसरे दिन प्रश्नकाल में सभी 20 प्रश्नों के जवाब, सार्थक चर्चा भी हुई

A hat-trick in the Haryana Legislative Assemblys Budget Session: For the third consecutive day, all 20 questions were answered during Question Hour, and meaningful discussions were also held - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र 2026 के दौरान कार्यवाही में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान लगातार तीसरे दिन भी निर्धारित सभी 20 प्रश्नों के उत्तर दिए गए, जिससे प्रश्नकाल के प्रभावी संचालन की हैट्रिक लग गई। सदन की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों पर संबंधित मंत्रियों ने विस्तार से जवाब दिए। इसके साथ-साथ प्रश्नों के पूरक प्रश्नों पर भी सार्थक चर्चा हुई, जिससे जनहित से जुड़े अनेक विषय सदन के माध्यम से सामने आए। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रश्नकाल के सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों तथा मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह वह माध्यम है जिसके जरिए जनप्रतिनिधि सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करते हैं और जनता की समस्याओं को सदन के पटल पर रखते हैं और यह सदस्यों और मंत्रियों की कार्यकुशलता का प्रदर्शन जैसा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A hat-trick in the Haryana Legislative Assemblys Budget Session: For the third consecutive day, all 20 questions were answered during Question Hour, and meaningful discussions were also held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana assembly, budget session 2026, question hour, harvinder kalyan, haryana vidhan sabha, legislative proceedings, haryana government, chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved