• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार : हरियाणा में 4 ट्रैप-लाइनमैन से लेकर SHO तक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

A crackdown on corruption: 4 trap-linemen to SHO arrested red-handed for accepting bribes in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SVB & ACB), हरियाणा ने आज पूरे प्रदेश के 7 रेंजों में एक साथ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया। इस व्यापक कार्रवाई में चार ट्रैप सफलतापूर्वक दर्ज हुए, जबकि एक प्रकरण का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह हाल के वर्षों में ACB की सबसे संगठित और प्रभावी कार्रवाई मानी जा सकती है। ब्यूरो प्रमुख अजय सिंघल ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में बिजली कनेक्शन शिफ्ट करने के नाम पर जय प्रकाश, लाइनमैन, शिकायतकर्ता से ₹35,000 की अवैध मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और आरोपी को ₹27,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सोनीपत के पुरानी तहसील परिसर में हल्का पटवारी युद्धवीर सिंह शिकायतकर्ता से जमीन का इंतकाल करवाने के बदले ₹2,000 की रिश्वत मांग रहा था।लेडी इंस्पेक्टर उषा की टीम ने ट्रैप बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते मौके पर गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद के थाना धौज के पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज मामले का चालान कोर्ट में पेश करने के नाम पर ₹1,50,000 की रिश्वत मांग रहा था। इंस्पेक्टर परवीन कुमार की टीम ने सटीक कार्रवाई कर आरोपी को पूरी राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
सोनीपत में GRP के SHO इंस्पेक्टर विजयपाल सिंह शिकायतकर्ता के खिलाफ आई एक शिकायत को बंद करने के एवज में ₹10,000 की मांग कर रहा था।इंस्पेक्टर सचीव कुमार की टीम ने अभियुक्त को ₹5,000 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रमुख अजय सिंघल ने बताया कि आज की कार्रवाई में हरियाणा के सभी 7 रेंजों में टीमों को सक्रिय किया गया। इनमें से 4 रेंजों में ट्रैप सफल रहे, जबकि एक केस न्यायिक विचार हेतु आगे बढ़ाया गया। ब्यूरो प्रमुख ने कहा—भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A crackdown on corruption: 4 trap-linemen to SHO arrested red-handed for accepting bribes in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, nayab singh saini, chief minister, corruption, haryana, state vigilance and anti-corruption bureau, svb and acb, massive operation, seven ranges, traps, challaned, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved