चंडीगढ़। हरियाणा में 90 विधायकों में से 84 विधायक करोड़पति हैं। रोहतक जिले में महम क्षेत्र के आज़ाद विधायक बलराज कुंडू (Balraj kundu) सबसे अमीर हैं। सबसे अमीर दस विधायकों में कुंडू के अलावा आदमपुर क्षेत्र से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi), सिरसा क्षेत्र से हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के गोपाल कांडा (Gopal Kanda), गन्नौर क्षेत्र से भाजपा की निर्मल रानी (Nirmal Rani), बाढ़डा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी (जजपा) की नैना चौटाला (Naina Chautala), उचाना कलां क्षेत्र से उनके बेटे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala), लोहारू क्षेत्र से भाजपा के जयप्रकाश दलाल (Jayprakash Dalal), बादशाहपुर क्षेत्र से आज़ाद विधायक राकेश दौलताबाद (Rakesh Daulatabad) और ऐलनाबाद क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के 40 विधायकों में 37, जजपा के सभी 10 और कांग्रेस के 31 में से 29 विधायक करोड़पति हैं, हलोपा के इकलौते विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) भी करोड़पति हैं, इस समय 50 विधायकों के पास पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति है. इसके अलावा 13 विधायकों के पास 50 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की सम्पत्ति है।
'क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है - पीएम नरेंद्र मोदी
1993 के बॉम्बे ब्लास्ट के 4 आरोपियों को 7 दिन की सीबीआई हिरासत
जलवायु परिवर्तन से भारत, पाकिस्तान में समय से पहले विनाशकारी गर्मी की '30 गुना अधिक संभावना'
Daily Horoscope