नई दिल्ली। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक विश्लेषण के अनुसार हरियाणा में 83 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हरियाणा के 90 में से 75 विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में विधायकों की औसत संपत्ति 12.97 करोड़ रुपये है।
पार्टी के अनुसार संपत्ति की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 48 विधायकों की औसत संपत्ति 10.34 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के 18 विधायकों की औसत संपत्ति 13.63 करोड़ रुपये है।
इसी के साथ कांग्रेस के 15 विधायकों की औसत संपत्ति 12.43 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के दो विधायकों की औसत संपत्ति 80.12 करोड़ रुपये आंकी गई। इसके अलावा प्रदेश के पांच निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 13.93 करोड़ रुपये है।
हरियाणा में दस विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं।
एडीआर का यह विश्लेषण 2014 के चुनावों में इन विधायकों द्वारा दायर हलफनामों पर आधारित है।
एडीआर ने यह भी बताया कि 90 में से छह विधायकों ने उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले बताए थे।
हलफनामे में दी गई जानकारी के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा के 48 विधायकों में से पांच (10 फीसदी), इनेलो के 18 विधायकों में से दो (11 फीसदी) विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कांग्रेस, हजकां और निर्दलीय में से एक-एक विधायक पर आपराधिक मामला दर्ज है।
गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा के दो (चार फीसदी) के साथ ही कांग्रेस, इनेलो, हजकां व निर्दलीय में से एक-एक विधायक शामिल हैं।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope