चंडीगढ़। रविवार को भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब 20 सालों तक भाजपा से जुड़े रहे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कई अहम पदों पर रहे यशपाल अटवाल व अखिल भारतीय महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष निशा शाक्या व उनके समर्थकों सहित 500 परिवार कांग्रेस में शामिल हो गए। अटवाल ने भाजपा की गलत नीतियों को पार्टी छोडऩे का कारण बताते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान नही मिलता इसलिए वे भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस में शामिल हुए सभी परिवारों का स्वागत करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और अब सभी साथ मिलकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि देश और प्रदेश से भाजपा के कुशासन का खात्मा हो सके।
रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. तंवर ने सिरसा संसदीय क्षेत्र की दर्जनों शहरी और ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पांच साल पहले देश के लोगों से झूठे वायदे करके सत्ता हथियाने का काम किया था और अपने पांच साल के कार्यकाल में किसी भी वायदे को भाजपा ने पूरा नही किया है। उन्होने कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब देश की जनता के सामने आ चुका है क्योंकि भाजपा अपने 2014 में किए किसी भी वायदे पर जनता के बीच वोट मांगने नही जा रही है बल्कि वह केवल देश के लोगों को पाकिस्तान का भय दिखाकर वोट हासिल करने का प्रयास कर रही है।
उन्होने भाजपा के नेताओं को बहरूपिया करार देते हुए कहा कि ये लोग रोज गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है और कभी चाय वाला तो कभी चौकीदार, तो कभी जुमलेबाजी, तो कभी झूठे लालच देकर पिछले पांच साल से भारत के नागरिकों को ठगने का काम कर रहे है। भाजपा के राज में ना तो देश का जवान और ना ही देश का किसान सुरक्षित रहा है। बिना आरबीआई की सहमति के नोटबंदी करके देश के व्यापारी वर्ग के साथ एक भद्दा मजाक किया गया, जिसकी भरपाई आज तक नही हुई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope