• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

5 आईएएस और 19 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

5 IAS and 19 HCS officials transferred - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों तथा 19 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षारत बलकार सिंह को पंचकूला का उपायुक्त लगाया गया है।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनल गोयल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक एवं शहरी सम्पदा फरीदाबाद की निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

जिला परिषद सिरसा की कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए तथा आरटीए सिरसा, अमना तसनीम को यमुनानगर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त, आरटीए सचिव, एचपीएससी के सचिव निशांत कुमार यादव को एचपीएससी का सचिव लगाया गया है।

फरीदाबाद अतिरिक्त उपायुक्त एवं विशेष अधिकारी एपीजेड एवं सचिव आरटीए मोहम्मद इमरान रजा को गुरुग्राम का अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव आरटीए लगाया गया है।

आतिथ्य सत्कार के निदेशक, पंचकूला के उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड पंचकूला के मुख्य प्रशासक मुकुल कुमार को हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लिमिटेड पंचकूला का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक एवं शहरी सम्पदा फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक धमेन्द्र सिंह को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त एवं विशेष अधिकारी एपीजेड एवं सचिव आरटीए, फरीदाबाद लगाया गया है।

रतिया के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर देवी लाल सिहाग को हरियाण खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर नवीन कुमार को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

करनाल जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीईओ, डीआरडीए एवं हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक, सुशील कुमार को बरवाला का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

फिरोजपुर झिरका के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) रीगन कुमार को मेडिकल कॉलेज नलहड़ (नूंह) का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

पटौदी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं नगरनिगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया को हरियाणा रोड़वेज, दिल्ली का महाप्रबन्धक लगाया गया है।

जिला परिषद रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीईओ डीआरडीए रेवाड़ी तथा उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बावल, कुशल कटारिया को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), समालखा लगाया गया है।

मेवात विकास एजेन्सी नूंह, सिटी मजिस्ट्रेट नूंह तथा नगरनिगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त, रोहित यादव को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बराड़ा, गिरीश कुमार को बिलासपुर का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नगरनिगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त, रविन्द्र यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पटौदी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोड़वेज अम्बाला के महाप्रबन्धक गगनदीप सिंह को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

नरवाना के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं हरियाणा विमुक्त घुमन्तु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव किरण सिंह को चरखी दादरी का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

रेवाड़ी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) जितेन्द्र कुमार-II को गुुरुग्राम-I का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलका चौधरी को रेवाड़ी की उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

नगरनिगम अम्बाला के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी सतिन्द्र सिवाच को उचाना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जगाधरी के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), नगरनिगम यमुनानगर के संयुक्त आयुक्त एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी भारत भूषण को बराड़ा का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

गुुरुग्राम-I का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), अतिरिक्त श्रमायुक्त गुरुग्राम तथा जस्टिस (सेवानिवृत) एस.एन.झा की अध्यक्षता में गठित आयोग के सचिव संजीव कुमार को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) बल्लभगढ़ तथा जस्टिस (सेवानिवृत) एस.एन.झा की अध्यक्षता में गठित आयोग का सचिव तथा अतिरिक्त श्रमायुक्त गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

भिवानी जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीईओ डीआरडीए तथा तोशाम के उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) रविन्द्र कुमार को महम का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

राम कुमार सिंह तथा राजेश कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 IAS and 19 HCS officials transferred
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana government, 5 ias, 19 hcs, officers, transfer, हरियाणा सरकार, 5 आईएएस, 19 एचसीएस, स्थानांतरण, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved