• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलों इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा के 408 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

408 players from Haryana participate in khelo india programme - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। केन्द्र सरकार द्वारा खेलों इंडिया कार्यक्रम के तहत दिल्ली में 31 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे अंडर-17 स्कूल खेलों में हरियाणा के 408 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में हरियाणा के विजेता खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा विद्यालय स्तर के खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा इन खेलों से देशभर के 1000 उत्कृष्टï खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा, जिन्हें अगले 8 वर्ष तक खेलों के विकास हेतु 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन खिलाडिय़ों में हर वर्ष एक हजार नए खिलाडिय़ों को शामिल करने की योजना है। विज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इन खेलों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रदेश के प्रत्येक एकल खिलाड़ी को 60 हजार रुपये, द्घितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 40 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 30 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसी प्रकार प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 30 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को 20 हजार तथा तीसरे स्थान पर आने वालों को 15 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।खेल मंत्री ने बताया कि इन खेलों में हरियाणा से कुल 304 खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर भाग लेंगे। इनमें एथेलैटिक्स के 33 खिलाड़ी, आरर्ची के 17, बैडमिंटन के 9, जिम्रास्टिक के 24, शुटिंग के 28, जुड़ों के 21, बॉक्सिंग के 62, स्वीमिंग के 13, भारोत्तोलन के 15 तथा कुश्ती के 82 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रकार इस प्रतियोगिता में कुल 104 खिलाड़ी टीम सदस्यों के तौर पर भाग लेंगे। इनमें लडक़ों की कब्बडी टीम में 12 खिलाड़ी, लड़कियों की कब्बड़ी में 12, बास्केटबॉल के 12, लडक़े की हॉकी टीम में 16, लड़कियों की हॉकी में 16, लडक़ों की फुटबाल टीम में 18 तथा लड़कियों की फुटबाल टीम में 18 खिलाड़ी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-408 players from Haryana participate in khelo india programme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 408 players from haryana, haryana players participate in khelo india programme, khelo india programme, खेलो इंडिया कार्यक्रम 31 जनवरी से 8 फरवरी तक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved