• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरपंचों, पूर्व पार्षदों, प्रधान और पूर्व सरपंचों समेत 40 नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

40 leaders including sarpanches, former councilors, heads and former sarpanches joined Congress - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। दो बार विधायक और डिप्टी स्पीकर रहे वेदपाल सिंह के पुत्र एडवोकेट धर्मवीर सिंह, महम नगर पालिका के पूर्व प्रधान जगबीर सिंह बहमनी और उप-प्रधान जोगेंद्र खुराना समेत करीब 40 नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है। इनमें ढाई दर्जन से ज्यादा मौजूदा सरपंच व पूर्व पार्षद एवम पूर्व सरपंच भी शामिल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी में पूर्ण मान सम्मान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में सभी नेता व कार्यकर्ताओं को जनसेवक की भूमिका निभाते हुए जनता के बीच काम करना है। घर-घर और हर व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है। जनकल्याण ही कॉंग्रेसजनों का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।
कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में प्रदीप ढाका (महम बार एसोसियेशन के 10वी बार प्रधान), ईश्वर टांक (पूर्व पार्षद,महम), बंटी सिंहमार (पूर्व पार्षद, महम), रमेश दहिया (पूर्व पार्षद,महम), भूप सिंह (पूर्व पार्षद, महम), कृष्ण गोयत (पूर्व पार्षद, महम), अमर सिंह (पूर्व पार्षद, महम), विनय कुमार (ब्लाक इंचार्ज, इनसो, सिरसा), सुधीर कुमार (ISO, प्रधान इंचार्ज, सिरसा), विकास कुमार (वार्ड-13 प्रधान, आप, सिरसा), पिंकी रानी (इनेलो से कांग्रेस में), गुरलाल सिंह चिन्डा (अध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन, असंध) निरैबर सिंह (ब्लाक अध्यक्ष, सरपंच एसोसिएसन, रतिया) शामिल रहे।
इनके साथ ही कुलबीर सिंह (चेयरमैन, मार्केट सोसाइटी, असंध), हरपाल सिंह (अध्यक्ष, सिख स्टूडेंट सेवा सोसाइटी), जसपाल सिंह (सरपंच, नंदगढ़) गुरजंट सिंह (सरपंच, खुशहाल माजरा), गुरताज सिंह (सरपंच, अगोंध), स्वर्ण सिंह (सरपंच, दाबणखेड़ी), जगदीप सिंह (सरपंच, पोलड़), सर्वजीत सिंह (सरपंच, लालपुर), भगवंत सिंह (सरपंच, रामपुरा), अमृतपाल सिंह (सरपंच, मलिकपुर), विरेंद्र सिंह (सरपंच, रुतक), अमृतपाल सिंह (सरपंच, डेरागामा), जसविंद्र सिंह (सरपंच, डेरा पिंडोरिया), तरुण दीप सिंह (सरपंच, थल), बिजेंद्र (सरपंच, सिवाड़ा, बवानीखेड़ा) ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
इनके साथ ही दिलबाग सिंह (पूर्व सरपंच, नंदगढ़), बलराज सिंह (पूर्व सरपंच, सीवन), सरदूल सिंह (पूर्व सरपंच, लालपुर), अजमींदर संधू (पंच, माजरी), एडवोकेट राजेश सीड़ा, एडवोकेट जगदीश पुनिया, एडवोकेट जोदबीर वडैच, रामप्रीत सिंह वडैच भी कांग्रेस में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-40 leaders including sarpanches, former councilors, heads and former sarpanches joined Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, advocate dharamveer singh, vedpal singh, jagbir singh bahmani, jogendra khurana, congress, bhupendra singh hooda, deependra singh hooda, party membership, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved