• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

4 आईएएस व 8 एचसीएस के तबादले

4 IAS and 8 HCS transfers - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों और आठ एचसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। उत्तम सिंह, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), लौहारू को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), महेन्द्रगढ़ नियुक्त किया गया है। साहिल गुप्ता को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) करनाल, स्वपनिल रविन्द्रा पाटिल को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार और विश्राम कुमार मीणा को सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ललित कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। सुरेन्द्र सिंह, एफएसओ, हरियाणा आईएसबीटी, नई दिल्ली को हरियाणा रोडवेज गुड़गांव का महाप्रबन्धक लगाया गया है।
जगदीप ढांडा, सीएओ, हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड, पंचकूला को खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग का अपर निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वीरेन्द्र सिंह सहरावत, सिटी मैजिस्ट्रेट अम्बाला को हरियाणा रोडवेज अम्बाला का महाप्रबन्धक लगाया गया है।
योगेश मेहता, अतिरिक्त सचिव, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और सचिव हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार, उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) सिवानी को उपमण्डल अधिकारी (नागरिक), बल्लभगढ़ लगाया गया है।
वीरेन्द्र चौधरी, सिटी मैजिस्ट्रेट कैथल और प्रबन्ध निदेशक, सहकारी चीनी मिल कैथल को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबन्ध निदेशक लगाया है और सीएओ, हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
अनिल नागर, महाप्रबन्धक, हरियाणा रोडवेज, चरखी-दादरी को हरियाणा रोडवेज चण्डीगढ़ का महाप्रबन्धक नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार-3 के नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 IAS and 8 HCS transfers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, officers transferd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved