• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरार ठेकेदार पर 25,000 का इनाम, ACB ने की जनता से सहयोग की अपील

25,000 reward on absconding contractor, ACB appeals to public for cooperation - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), अंबाला ने फरार आरोपी स्टालियनजीत (ठेकेदार) पुत्र हरबेल सिंह की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। स्टालियनजीत, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-38 पश्चिम का निवासी है और वर्तमान में यमुनानगर के शर्मा गार्डन में रह रहा था, पिछले कुछ समय से फरार है। क्या है मामला? ACB की अंबाला टीम के अनुसार, स्टालियनजीत पर 2020 से 2023 के बीच सहकारिता विभाग, कैथल के आईसीडीपी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर पैक्स (सहकारी समितियों) में घटिया स्तर के सोलर उपकरण, फर्नीचर और कंप्यूटर जैसी सामग्रियों की खरीद में गड़बड़ी करने और फर्जी बिलों के आधार पर लाखों रुपये के सरकारी फंड के गबन का आरोप है।
इस घोटाले से जुड़े मामले में 31 जनवरी 2024 को थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 120B और पी.सी. एक्ट 1988 की धारा 7, 8, 12, 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
जनता से सहयोग की अपील
ACB ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास स्टालियनजीत के ठिकाने की कोई जानकारी है, तो वे तुरंत ACB को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे ₹25,000 का नकद इनाम भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-25,000 reward on absconding contractor, ACB appeals to public for cooperation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, acb, ambala, accused, arrest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved