• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

25 लड़कियों का साहसिक दल मनाली में चढ़ेगा फ्रेंडशिप पीक

25 girls adventure team to win in Manali Friendship peak - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 लड़कियों के एक साहसिक दल को चंडीगढ़ से मनाली क्षेत्र में फ्रेंडशिप चोटी 5289 मीटर के लिए अभियान का झण्डा देकर रवाना किया। 16 मई से आरम्भ हुआ यह अभियान 3 जून, 2017 को चंडीगढ़ वापस लौटकर पूरा होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के बाद राज्य में सरकारी स्कूलों की लड़कियों को पर्वतारोही जैसी साहसिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में 25 लड़कियों के एक साहसिक दल को मनाली क्षेत्र में पडऩे वाली फ्रेंडशिप चोटी 5289 मीटर के लिए अभियान का झण्डा देकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हरियाणा का नाम रोशन होगा। उन्होंने लड़कियों के इस साहसिक कार्य की सराहना की। इस दल में कुल 25 लड़कियों में हर जिले से एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लड़कियों का चयन किया गया तथा तीन लड़कियां सैनिक स्कूल, कुंजपुरा की भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-25 girls adventure team to win in Manali Friendship peak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 25 girls, adventure team, win in manali, friendship peak, chief minister manohar lal, chandigarh, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved