• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंबाला में शहीदी स्मारक के लिए 174.49 करोड़ राशि मंजूर-अनिल विज

174.49 crores sanctioned for martyr memorial in Ambala said Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में 1857 की क्रांति के शहीदों के सम्मान में बनाये जा रहे शहीदी स्मारक के लिए 174.49 करोड़ राशि की प्रशासनिक स्वीकृति हुई है। इसके लिए संबंधित विभाग को शीघ्र ही खाका (ब्लूप्रिंट) तैयार करने को निर्देश दिये जा रहे हैं। विज ने बताया कि इस स्मारक में एक बड़ा लाउंज व स्वागत कक्ष, शहीदों के नाम लिखा हुए मैमोरियल टावर, एक पुस्तकालय, एक ओडिटोरियम हाल, चार ओडियो-वीडियो हाल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा, शहीदी स्मारक में करीब 750 लोगों की क्षमता वाला ओपन एयर थियेटर भी बनाया जाएगा, जिसमें त्री-आयामी चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हेलीपैड, फूड़ कोर्ट, कॉफी शॉप, एटीएम, चिकित्सालय, प्रतिक्षा कक्ष, पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं भी होंगी। स्मारक में एक विशाल संग्रहालय का निर्माण भी करवाया जाएगा, जिसमें प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं को स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश की आजादी की जंग सबसे पहले अंबाला से शुरू हुई थी, इसलिए शहीदों को सम्मान देने के लिए इस शहीदी स्मारक का निर्माण अंबाला में करवाया जा रहा है। इस स्मारक में 1857 में शुरू हुई आजादी की लड़ाई से लेकर रंगून तक के सभी दृश्यों को ओडियो-वीडियो साधनों से दिखाने का प्रबन्ध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-174.49 crores sanctioned for martyr memorial in Ambala said Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana goverment 17449 crores sanctioned, martyr memorial in ambala, minister anil vij, blueprint will be ready, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved