चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2016-17, वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 के दौरान करीब 3 हजार पदक विजेता खिलाडिय़ों को जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खेल मंत्री ने आज विधानसभा सत्र के दौरान एक प्रश्न के जबाव में बोलते हुए कहा कि राज्य के इन राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के खातों में लगभग 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि स्थानांतरित की जा चुकी है। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की शान बढ़ाने वाले इन खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इनमें राष्ट्रमंडल, एशियन तथा पैरा-एशियन खेलों में पदक विजेता खिलाडी तथा पहले से लम्बित खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
विज ने कहा कि उनके लगभग 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान अभी तक कुल 11293 खिलाडिय़ों को कुल 425 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। इसके तहत वर्ष 2014-15 के 1759 खिलाडिय़ों को 29 करोड़, 2015-16 के 3416 खिलाडिय़ों को 89.90 करोड़, 2016-17 के 1862 खिलाडिय़ों को 48.88 करोड़, 2017-18 के 160 खिलाडिय़ों को 41.73 करोड़, 2018-19 के 1166 खिलाडिय़ों को 33.31 करोड़ तथा 2019-20 के 2930 खिलाडिय़ों को 92.49 करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई है। इसके बावजूद भी यदि किसी खिलाड़ी से कोई शिकायत मिलती है तो सरकार उसे तुरन्त दूर करेगी।
खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ओलंपिक, पैरालम्पिक, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों, एशियन खेल, कॉमनवेल्थ खेल, नेशनल गेम्ज में पदक विजेता खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की है। इसके तहत ओलपिंक स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी की पुरस्कार राशि 5 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, कास्य पदक विजेता खिलाड़ी को 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.50 करोड़ रुपये तथा प्रतिभागियों की पुरस्कार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपए की गई है। इसी प्रकार एशियन पैरा खेलों, कॉमनवेल्थ, विश्व कप चैम्पियशिप सहित अन्य खेलों में भी पुरस्कार राशि में भारी बढोतरी की गई है।
लोकसभा में हंगामा LIVE: रेप इन इंडिया के बयान पर राजनाथ सिंह बोले, राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगे
निर्भया गैंगरेप केस की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट से टली, जज ने बताए ये कारण
प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल
Daily Horoscope