• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

HSSC : कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी के लिए आवेदन शुरू, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

HSSC: Applications for Common Eligibility Test Group-D begin, recruitment for over 8,000 posts - Chandigarh News in Hindi

करियर डेस्क। चंडीगढ़ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-डी की परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप-डी की इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं।
वे उम्मीदवार एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानी 19 जून से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन करने की लास्ट डेट 03 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 07 जुलाई से लेकर 09 जुलाई के बीच फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यताः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों ने कक्षा दसवीं तक हिंदी या संस्कृत में से किसी एक भाषा की पढ़ाई की हो।
एग्जाम पैटर्नः
परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे 45 मिनट निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
आयु सीमाः
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
ऐसे करें घर बैठे ग्रुप-डी परीक्षा के लिए आवेदनः
ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। इसके बाद स्कैन कॉपी जैसे हस्ताक्षर, अपने फॉटो, मार्कशीट आदि को अपलोड करें। अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HSSC: Applications for Common Eligibility Test Group-D begin, recruitment for over 8,000 posts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: career desk, chandigarh, haryana staff selection commission notification, hssc group d examination announcement, common eligibility test cet youth recruitment, government job vacancy opportunity haryana, competitive state exam preparation updates, career news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved