• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में अब उम्रदराज़ पेड़ों को भी मिलेगी 2500 रुपए सालाना पेंशन

Now aged trees will also get Rs 2500 pension in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार अब बुज़ुर्गों की तर्ज़ पर 75 वर्ष से ज़्यादा आयु वाले पेड़ों को भी पेंशन देगी। यह पेंशन 2500 रूपए सालाना होगी। इस संबंध में सरकार ने "द हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम" अधिसूचित कर दी है। अब लोग अपने घर आंगन में खड़े और खेत में लगे हुए 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों की पेंशन के हक़दार होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रयासरत है। उन्होंने पेड़ों को "प्राण वायु देवता" की संज्ञा देते हुए कहा कि पेड़-पौधों से ही हमें जीवनरक्षक ऑक्सीजन मिलती है। अगर हम सचेत नहीं हुए तो पेड़ों की कटाई से ऑक्सीजन की उपलब्धता मुश्किल हो जाएगी। ऑक्सीजन की आवश्यकता एवं विकटता को पूरा विश्व कोरोनाकाल में भली- भांति देख चुका है। मानव जाति के लिए बेहतर यही है कि समय रहते सम्भल जाए। कंवरपाल ने "द हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम" को जीवनदायिनी बताते हुए कहा कि सरकार ने वैसे तो सभी पेड़ -पौधों के संरक्षण का बीड़ा उठाया है। परंतु 75 साल से अधिक आयु के पेड़ अपने फैलाव के कारण अधिक ऑक्सीजन देते हैं। इसीलिए सरकार ने इन बड़े पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए नई स्कीम बनाई है।
उन्होंने बताया कि यह स्कीम फिलहाल 5 साल के लिए बनाई है। बाद में जरूरत एवं सुझावों के आधार पर इसमें आगे सुधार होता रहेगा। इसमें एक ही बीज़ से उत्पन्न पेड़ों को शामिल किया गया है। फिक्सबेंगालेंसिस की तरह एक बीज से उत्पन्न होने वाले पेड़ों के उप वन को भी एक ही पेड़ माना जाएगा। इस स्कीम में गिरे हुए पेड़, खोखले, मृत, सूखे और रोग ग्रस्त पेड़ शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर खड़े पेड़ इस योजना के तहत कवर नहीं किए जाएंगे।
पर्यावरण मंत्री ने आगे बताया कि "द हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम" में 75 वर्ष से अधिक आयु के किन-किन पेड़ों को शामिल किया जाएगा, यह निर्णय कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह कमेटी डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर की अध्यक्षता में बनाई जाएगी।
कंवरपाल ने बताया कि प्राण वायु देवता पेड़ के रख-रखाव के लिए राज्य सरकार द्वारा 2500 रुपए वार्षिक पेंशन दी जाएगी। यह राशि पेड़ के मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। प्राण वायु देवता पेड़ की पेंशन हर वर्ष "ओल्ड ऐज सम्मान पेंशन स्कीम " की तर्ज पर हर वर्ष बढ़ाई जाती रहेगी।
उन्होंने प्रदेश के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे बड़े -बुजुर्गों की तरह ज्यादा आयु के पेड़ों ने भी हम सबको निःश्वार्थ भाव से शीतल छाया और अनमोल ऑक्सीजन प्रदान की है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now aged trees will also get Rs 2500 pension in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana government, pension, trees, above 75 years of age, old people, rs 2500 annually, haryana pran vayu devta pension scheme, courtyard, house, field, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved