• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में इस बार नारी शक्ति ही लाएगी बदलाव, क्योंकि वह सबसे ज्यादा त्रस्त हैः किरण चौधरी

This time only women power will bring change in Haryana, because she is suffering the most: Kiran Choudhary - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विपक्ष की पूर्व नेता किरण चौधरी ने हरियाणा का भाजपा-जजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल से नारी शक्ति सबसे ज्यादा त्रस्त है। प्रदेश में इस बार यह नारी शक्ति ही बदलाव लाएगी। किरण चौधरी रविवार को भिवानी में हुए महिला सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और पूर्व सांसद एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी के साथ मंच साझा करते हुए महिलाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की उपस्थिति देख साफ जाहिर है कि आने वाला कल प्रदेश में कांग्रेस का है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जुमलेबाज बताते हुए कहा कि वायदे के मुताबिक क्या दो करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया? क्‍या किसानों की आय दोगुनी हुई? क्‍या देश में काला धन वापस आया? क्‍या बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए? क्‍या महिला सुरक्षा का वादा पूरा किया? क्‍या देश में महंगाई कम हुई? क्‍या प्रदेश सरकार के पोर्टलों से किसी का भला हुआ? उन्होंने कहा कि इन सब सवालों का जवाब एक ही है, कि कुछ भी नहीं हुआ। इस जुमलेबाज सरकार की बातें और वादे भी जुमलों से कम नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This time only women power will bring change in Haryana, because she is suffering the most: Kiran Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, former cabinet minister, former opposition leader, kiran choudhary, bjp-jjp government, haryana, women power, suffering, last 9 years, women power bringing change in the state, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved