• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश प्रजापति

Suresh Prajapati became the state president of All India Prajapati Mahasangh - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। भिवानी में आयोजित एक निजी रेस्तरां में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ की बैठक में सुरेश प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में माटीकला एवं खादी ग्रामोद्योग समिति के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन डा. केके वर्मा और महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक शांता कुमार ने शिरकत की और सुरेश प्रजापति को उनके समाज और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के कार्यों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और सुरेश प्रजापति की नियुक्ति को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना। इस दौरान सुरेश प्रजापति को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई। सुरेश प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि वे समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य समाज को एकजुट करना और इसके विकास की दिशा में काम करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह महासंघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पिछड़े वर्गों के हित में काम करेंगे और प्रजापति संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
डा. केके वर्मा और शांता कुमार ने इस अवसर पर सुरेश प्रजापति की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा समाज के उत्थान के लिए अग्रसर रहे हैं और अब इस नई जिम्मेदारी के साथ वे प्रजापति समाज के लिए और भी महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suresh Prajapati became the state president of All India Prajapati Mahasangh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suresh, prajapati, state president, all india, mahasangh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved