• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनता ने बनाया मन, कांग्रेस को पूरा समर्थन : अशोक बुवानीवाला

Public made up its mind, full support to Congress: Ashok Buwaniwala - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि मिजोरम से लेकर तेलंगाना तक पूरा देश राहुल की मोहब्बत के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। नौ-दस सालों से मोदी सरकार की नफरत और नाउम्मीदी के बुरे दौर को झेलते-झेलते तंग आ चुके लोग अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं। अशोक बुवानीवाला आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा और भाजपा समर्थित दलों की सरकार वाले प्रदेशों की जनता का विश्वास राहुल गांधी और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों में तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस के प्रति लोगों के आश्चर्यजनक उत्साह से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जमानत जब्त होती दिख रही है और वैसे भी झूठ के दम पर मोदी जी कब तक जनता को गुमराह कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नाकामी और जनविरोधी मानसिकता के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी के जाल में फंस गया। अपनी नाकामी से देश का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने नफरत और प्रोपेगेंडा का सहारा लिया।
इसी का नतीजा है कि आज भाजपा शासित प्रदेशों में अराजकता और हिंसा का खतरनाक वातावरण बन गया है। यहां के विकासोन्मुखी और अमन पसंद लोगों को राहुल गांधी और कांग्रेस में अपने बच्चों और अपने प्रदेश का भविष्य नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश से भाजपा और तेलंगाना से भाजपा रिश्तेदार समिति (बीआरएस) का बोरिया बिस्तर बंधना शुरू हो गया है। वहीं मणिपुर के लोगों को भाजपा के अत्याचार से पीड़ित देख मिजोरम के शांतिप्रिय लोगों ने भी भाजपा के सहयोगी (MNF) को सत्ता से बेदखल करने का प्रण ले लिया है।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में 'डबल इंजन की सरकार' महज 'घोटालों की सरकार' बनकर रह गई है। प्रदेश को लूटने में लिप्त शिवराज सरकार को महाकाल औऱ नर्मदा मैया से भी डर नहीं लगा। भाजपा के 18 वर्षों के शासन में वहां दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की दुर्गति हो गई।
अशोक बुवानीवाला ने दावा किया कि कांग्रेस शासित प्रदेशों राजस्थान, छत्तीसगढ, हिमाचल और कर्नाटक में विकास की गंगा बह रही है, आम आदमी को उसका अधिकार मिल रहा है। इन प्रदेशों में जनता को अपने हक के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है, बल्कि उनके हिस्से की सरकारी सुविधाएं आसानी से उन तक पहुंच रही है। इन प्रदेशों की सरकार समाज के वंचित वर्गों की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है।
आज कांग्रेस शासित प्रदेशों की जनता अपनी सरकार से खुश है, सरकार जनता के हर सुख-दुःख में जनता के साथ है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल और कर्नाटक की तरह मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में भी जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास की योजनाएं शुरू की जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public made up its mind, full support to Congress: Ashok Buwaniwala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, haryana, congress spokesperson, ashok buwaniwala, mizoram, telangana, rahul\s love, modi government, freedom from bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved