• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में गरीब आदमी को मिल रहा है उसका वास्तविक हक : जेपी दलाल

Poor man in Haryana is getting his real rights: JP Dalal - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहाकि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए ऐसी व्यवस्था बनाने का काम किया है कि उसमें आज आम आदमी को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए न तो कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं और न ही अधिकारियों या नेताओं के पीछे भागना पड़ता है। बल्कि सरकार और प्रशासन लोगों के घर द्वार पर आकर योजनाओं का लाभ दे रहा है। इससे जरूरतमंद गरीब पात्र लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री भिवानी जिले के गांव देवराला व जुई में जनसमूह से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से गांव ढाणी ओबरा व देवराला के बीच बनने वाले संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई गांव में सरकारी अस्पताल की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग के नवनिर्माण, पशु अस्पताल की बिल्डिंग, आईटीआई में ट्रेड बढवाने, श्मशान घाट को जाने वाली गली के निर्माण, वाल्मीकि चौपाल का निर्माण सहित करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्य करवाए जाने का आश्वासन दिया।
दलाल ने कहा कि वे हमेशा किसानों की भलाई को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां प्रत्येक व्यक्ति घर में सिमट कर रह गया था उस समय गांव-गांव में मंडियां खुलवाकर किसानों की फसल खरीदने का काम किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Poor man in Haryana is getting his real rights: JP Dalal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, agriculture and animal husbandry minister jp dalal, bjp government, government schemes, benefits, standard of living, poor and needy people, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved