भिवानी । कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम मनोहरलाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल हरियाणा के इतिहास में भाजपा के अंतिम सीएम साबित होंगे। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार में आज आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि आज ना तो पानी है और ना ही किसानों की फसलों की खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कुलदीप बिश्नोई ने गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल के आरोपों पर कहा कि सरकार की सबसे बङी मजबूती उसके विधायकों व कार्यकर्ताओं की सराहना होती है। लेकिन भाजपा विधायक नाराज हैं और कार्यक्रताओं में भगदङ मची है। उन्होंने कहा कि ये नाराजगी उनके आरोपों को सिद्ध करती है।
'हर घर तिरंगा' अभियान- भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने घरों पर लगाया तिरंगा और निकाली तिरंगा यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया इसी महीने शुरू, राहुल पर कोई स्पष्टता नहीं
गुजरात युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र की आलोचना की
Daily Horoscope