• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोहारू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान: महिला गिरफ्तार, गांजा और नकदी बरामद

Loharu Police campaign against drugs: Woman arrested, ganja and cash recovered - Bhiwani News in Hindi

लोहारू। लोहारू पुलिस ने पुलिस कप्तान नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में एसआई लालजीत के नेतृत्व में कमांडो टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से लोहारू के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पार्क, सब्जी मंडी क्षेत्र और झुगी झोपड़ियों में छापेमारी की। इसी दौरान एक महिला, रूकमणी (70 वर्ष), को सब्जी मंडी के झुग्गी इलाके से 148 ग्राम गांजे और 6140 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसआई लालजीत ने बताया कि एसपी भिवानी के निर्देशों के अनुसार नशे और नशे के कारोबार को रोकने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण होने वाले अपराधों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पुलिस न केवल अवैध नशे के कारोबार पर कड़ा कानून लागू कर रही है, बल्कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रही है।
अभियान में शामिल एसआई धर्मबीर, जितेंद्र सिंह, मनीष सहित अन्य स्टाफ ने इस कार्यवाही को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी के आगामी आदेशों तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Loharu Police campaign against drugs: Woman arrested, ganja and cash recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: loharu, police, campaign, against, drugs, woman, arrested, ganja, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved