• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेश महिला इकाई का गठन

Formation of the State Womens Wing of the Agarwal Vaishya Samaj - Bhiwani News in Hindi

-सुशीला सर्राफ प्रदेश अध्यक्ष तथा वेणू अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प को जारी रखते हुए प्रदेश महिला इकाई का गठन कर सुशीला सर्राफ फतेहाबाद को पुन: महिला इकाई की कमान सौंपी है। ये जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अनुशंसा पर जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों में वेणु अग्रवाल अंबाला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डॉ. अंजली जैन पलवल और निशी गुप्ता कुरुक्षेत्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीनू बंसल बाढड़ा, भारती जैन गुरुग्राम तथा नीता गुप्ता नारनौल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पायल गोयल नरवाना को महामंत्री, डिंपल सिंगला सफीदों, ऋतु बंसल नारनौल, अंजू बंसल कैथल तथा डॉ. अंजू अग्रवाल बहादुरगढ़ को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं निशा मंगल गुहला चीका को कोषाध्यक्ष, संतोष जैन व अंजु मित्तल उकलाना को संगठन सचिव बनाया गया है तथा पिंकी मित्तल जींद को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सहभागिता से संगठन और अधिक सशक्त बनेगा तथा राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। नई टीम समाज में एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की एकता, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महिला इकाई विशेष पहल करेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं, ऐसे में सामाजिक संगठनों में भी उनका नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Formation of the State Womens Wing of the Agarwal Vaishya Samaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agrawal vaishya samaj women wing formation, sushila sarraf fatehabad, balram gupta haryana, ashok buwaniwala, agrawal vaishya samaj haryana women leadership, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved