भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के गांव बापोड़ा पहुंचे। भिवानी जिले के इस गांव में उन्होंने जन संवाद से पहले वे 1965 में शहीद हुए वीर चक्र माथन सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने शहीद माथन सिंह, 1989 में श्रीलंका में शहीद हुए गिरवर सिंह, 1965 में शहीद हुए सूरजपाल, 1971 के शहीद भंवरसिंह और वर्ष 2005 में शहीद हुए प्रताप सिंह के परिजनों से मुलाकात की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर खट्टर ने कहाकि देश को ऐसे वीर सपूतों पर नाज है। हरियाणा तो वीर सैनिकों की भूमि रही है।
मनोहर लाल ने कहा कि चीन या पाकिस्तान से युद्ध हो या आतंकवादियों से मुकाबला करने की बात हो, माटी के इन सपूतों ने शहादत देना पसंद किया। वीर सपूतों की कुर्बानियों के कारण ही आज सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। देश के लोगों को आपसी कटुता को भूलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
माथन सिंह के नाम से है भिवानी का रेलवे जंक्शनः
माथन सिंह वर्ष 1965 की भारत-पाक की लड़ाई में शहीद हुए थे। उन्हें वीर चक्र राइफल मैन के सम्मान से नवाजा गया था। उनके नाम से भिवानी का रेलवे जंक्शन बना हुआ है। बापोड़ा शहीदों और सैनिकों का गांव है। बापोड़ा से ही पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी हैं। जो वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा विशेष फोकसः
मुख्यमंत्री ने बलियाली गांव के जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि पूरा हरियाणा उनका परिवार है। वे परिवार के मुखिया के नाते अपने परिवार के हर सदस्य को सहयोग देने के लिए सजग हैं। उनके कार्यकाल में विकास कार्यों पर पूरा फोकस किया गया है। विकास योजनाओं में धन की कमी नहीं आने दी जा रही है।
उन्होंने लोगों से बातचीत में कहाकि वे पूर्व की सरकारों और मौजूदा सरकार के कार्यकाल की तुलना करके देखें, फर्क साफ नजर आएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर प्रदेश के सभी खालों और माइनर के सुधारीकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विशम्बर बाल्मीकि, विधायक मोहन लाल बड़ोली, विधायक विनोद भ्याना, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पीएम बोले : गुजरात को बदनाम करने की साजिश रची गई , मैंने उस संकट से गुजरात को बाहर निकाला
खालिस्तानी समूहों के खिलाफ NIA का एक्शन : पंजाब में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, 6 राज्यों में छापेमारी जारी
मेनका गांधी के इस्कॉन को 'सबसे बड़ा धोखा' बताने पर विवाद, सोसायटी ने आरोप से किया इनकार
Daily Horoscope