• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छोटी काशी में गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष : संत रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से होगा रामकथा का रसपान

Chhoti Kashi to Resonate with Chants of Jai Shri Ram: Devotees to Hear the Ram Katha Narrated by Saint Ramjhulan Das Ji Maharaj - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी छोटी काशी भिवानी में आगामी दिनों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ये जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री दादू सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बताया कि श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 11 अक्टूबर को शहर में भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नगर परिक्रमा करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस भव्य श्री राम कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 बजे राज श्री बैंक्वेट हॉल, न्यू हाउसिंग बोर्ड, दादरी गेट, भिवानी में होगा। कथा का वाचन पूज्य संत रामझूलन दास जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। बुवानीवाला ने बताया कि श्री राम कथा के इस भव्य आयोजन में भिवानी शहर के संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों का विशेष सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, सत्य, कर्तव्य, सेवा और आदर्श जीवन का संदेश देता है। श्रीराम कथा के माध्यम से इन जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। श्री राम कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। संत रामझूलन दास जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीराम की लीलाओं, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का वर्णन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव, सेवा और आपसी भाईचारे से जोडऩे का आध्यात्मिक अभियान है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम का स्मरण और कथा श्रवण समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा आगामी 10 दिनों तक छोटी काशी वासियों को भक्तिरस में सराबोर कर प्रभु श्रीराम के जयघोष की गूंजायमान रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chhoti Kashi to Resonate with Chants of Jai Shri Ram: Devotees to Hear the Ram Katha Narrated by Saint Ramjhulan Das Ji Maharaj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, chhoti kashi, ram katha, sant ramjhulan das maharaj, lord ram, shri ram katha, kalash yatra, hindu religious event, spiritual program, sanatan culture, indian culture, ashok buwaniwala, dadu sevak samaj, religious festival, devotional event, bhiwani haryana, ram bhakti, spiritual awareness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved