• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी जुमलेबाजों की पार्टी, बेरोजगारी में हरियाणा को बनाया नंंबर वन : कुमारी सैजला

BJP is a party of catchphrases, made Haryana number one in unemployment: Kumari Saijla - Bhiwani News in Hindi

-चुनावों में जाति और धर्म के नाम पर मांगते है वोट, लोगों के हितों की कर रहे अनदेख, लोग अब समझ चुके हैं इनकी नोटंकी भिवानी। बीजेपी जुमलेबाजों की पार्टी है। चुनावों में लोगों को धर्म व जाति में बांट कर वोट हथियाना इनका काम है। विकास व लोगों के हितों को इनको जरा भी ख्याल नहीं है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कांग्रेस संदेश यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को नांगल चौधरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बीजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चर्म सीमा पर है जिसके चलते लोगों को जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों के हितों की तरफ ध्यान देने की बजाय चुनावों में धर्म व जाति के नाम पर वोट मांगने के लिए हर बार कोई न कोई नोटंकी करती आई है, पर इस बार बीजेपी की किसी प्रकार की नोटंकी नहीं चलने वाली क्योंकि लोग सब समझ चुके है। लोगों के मुद्दों को लेकर बीजेपी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिये जहां कांग्रेेस की नीतियों का संदेश लोगों को दिया जा रहा है वहीं बीजेपी के जुमलों की पोल भी खोली जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी प्रोपर्टी आईडी तो कभी फैमिली आईडी आदि के नाम लोगों को लाइनों में लगाने के अलावा बीजेपी ने कुछ नहीं किया। लोगों की विभिन्न आईडी में गलतियां करके सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में लोग परेशान हो चुके है इसलिए आने वाला समय कांग्रेस का होगा और कांग्रेस के राज में लोगों के हितों की योजनाएं चलाई जाएंगी। लोगों को न्याय दिलाया जाएगा, बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, विकास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों की आवाज को दबाने का काम करती आ रही है पर अब हम लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे हम किसी से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश की संपत्ति को दो-चार लोगों के हाथों में सौंप दिया है। इससे पहले पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने अपने संबोधन में लोगों से आह्वान किया कि आप कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताएं और हम आपको रोजगार, बिजली, पानी, विकास देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने लोगों से श्रुति चौधरी का साथ देने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष चौ. रामकिशन गुर्जर, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शैली चौधरी, विधाक रेणुबाला, पूर्व श्रुति चौधरी, राकेश तंवर आईपीएस अधिकरी सुभाष यादव, राजाराम गोलवा, जय प्रकाश, सुरेश रावत सहित कांग्रेस के अनेक नेता उपस्थित थे।

श्रुति चौधरी जनसेवा करने वाली नेता है

कुमारी सैलजा ने श्रुति चौधरी का हाथ पकड़ते हुए कहा कि हर समय आपके बीच में रहने वाली ये जनसेवा करने वाली नेता है। दो बार आपसे गलती हो गई है इस बार गलती नहीं होनी चाहिए। श्रुति चौधरी को जिताकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने कहा कि श्रुति चौधरी दस साल के आपके बीच रहकर आपके सुख दुख में शामिल रही है। इस बार भी कुछ आकर धर्म और जाति के नाम पर गुमराह करेंगे पर इस बार उनसे सावधान रहना है।
संदेश यात्रा के माध्यम से प्रदेश में बदलाव लाना है: किरण चौधरी
पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संदेश यात्रा के माध्यम से सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने दावे के साथ कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है और चुनाव जीतना बहुत ही आवश्यक है। जन-जन तक बदलाव की आवाज लेकर जाना है। जिस तरह से धर्म के आधार पर मौजूदा सरकार राजनीति कर रही है, उससे बचकर लोगों को आगे निकलना है। उन्होंने कहा कि बहन कुमारी सैलजा आज इस हलके में आपके बीच आई है, इनका और कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है। जिस प्रकार सैलजा की जनसभाओं में जन सैलाब उमड रहा है उससे साफ हो गया कि प्रदेश की जनता सैलजा के साथ है और इस बार कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है।
पिता की पुण्य तिथि के चलते सुरजेवाला नहीं पहुंचे यात्रा में
कांग्रेस संदेश यात्रा में रणदीप सुरजेवाला शनिवार को उपस्थित नहीं रहे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला की पुण्य तिथि के चलते यात्रा में शामिल नहीं हुए। पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन है। इसके बाद वे नियमित रूप से कांग्रेस संदेश यात्रा में शामिल रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस संदेश यात्रा का नेतृत्व कुमारी सैलजा की अगुवाई में रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी की तिगड़ी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is a party of catchphrases, made Haryana number one in unemployment: Kumari Saijla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, bjp, former union minister, kumari selja, congress sandesh yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved