• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाह पर आरोप,नोटबंदी में 5 दिन में बदले 750 करोड़ रु, यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला

Bhiwani news: Youth Congress burnt Amit Shah effigy for issue of corruption - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर अब तक भाजपा जहां कांग्रेस को घेरती आई है, वहीं आईटीआई से हुए खुलासे के बाद कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है।

यूथ कांग्रेस का आरोप है कि अहमदाबाद कॉपरेटिव बैंक में 5 दिन में 750 करोड़ रूपये नोटबंदी के दौरान बदले गए, जिसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। यूथ कांग्रेस के अनुसार अमित शाह इस बैंक के निदेशक रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस भिवानी इकाई ने आज भिवानी में नारेबाजी करते हुए शहर में जुलूस निकालकर रोहतक चौक पर अमित शाह का पुतला फूंका तथा उनसे इस्तीफे की मांग की।

यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अभिजीत लाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। हाल ही में हुई आरटीआई के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि मात्र 5 दिन में 750 करोड़ रूपये उस बैंक से बदलवाए गए, जिस बैंक के निदेशक अमित शाह थे। जबकि आम जनता नोटबंदी के दौरान चार हजार रूपये के लिए परेशान होती रही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकाल में बैंकों के माध्यम से मोटा भ्रष्टाचार हुआ है। नीरव मोदी, विजय माल्या देश का हजारों करोड़ रूपयों देश के बैंकों का हजारों करोड़ रूपया लेकर विदेशों में भाग गए, जबकि भाजपा उन किसानों को पकडऩे में लगी रही, जिन्होंने बैंक से मामूली लोन लिया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज सीबीआई, आरबीआई सबको भाजपा ने काबू किया हुआ है। ऐसे में यूथ कांग्रेस मांग करती है कि अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का विरोध भ्रष्टाचार को लेकर जारी रहेगा। आगामी 28 जून को हरियाणा प्रदेश के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे।

गौरतलब है कि आरटीआई से हुए खुलासे के बाद कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ संजीवनी बूटी मिल गई हैं। जिसका प्रयोग आने वाले दिनों में कांग्रेस जोर-शोर से करती हुई नजर आएगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhiwani news: Youth Congress burnt Amit Shah effigy for issue of corruption
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth congress, amit shah effigy burnt, rs 750 crores changed, note ban, demand for resignation of amit shah, youth congress chandigarh, corruption issue of amit shah, bhiwani news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved