• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंदन तस्करों के पास इतना माल मिला कि पुलिस भी चौंक गई

Bhiwani news : CIA police arrested two Chandan smugglers in Bhiwani - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। सीआईए पुलिस ने दो चंदन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 22 क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जाती है। पुलिस तस्करों के पास इतनी मात्रा में लकड़ी देख चौंक गई। फिलहाल पुलिस ने पर्चा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। सीआईए एसएचओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव जाटू लोहारी में कीमती लकड़ी लाई गई है। सूचना के आधार पर जाटू लोहारी गांव में पुलिस ने रेड डाली। पुलिस को कुछ लकड़ी घर में कुछ टाटा-407 गाड़ी में रखी मिली। पुलिस ने टाटा-407 व लकड़ी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनील व इन्द्र गांव जाटू लोहारी के रहने वाले हैं। सुनील दिल्ली में काम करता है और वहीं से ये चंदन की लकड़ी गांव लाया था। पूछताछ में पता चला है कि सुनील और इन्द्र चंदन की लकड़ियों को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उन्हे कोई ग्राहक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhiwani news : CIA police arrested two Chandan smugglers in Bhiwani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani news cia police, chandan smugglers in bhiwani, crime in bhiwani, bhiwani crime news, chandan smugglers, bhiwani thana police, haryana thana police, crime news in hindi, crime news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved