• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांसः बोर्ड अध्यक्ष

DLAd admission year 2019 and 2020 students-teachers given mercy chance: Board President - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापकों को फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु मर्सी चांस दिया गया है। ऐसे छात्र-अध्यापक 10 फरवरी, 2024 तक ऑफलाईन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के छात्र-अध्यापक, जिन्होंने डीएलएड दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण नॉट-फिट-फॉर डिप्लोमा रहा अर्थात् डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापकों के भविष्य के मद्देयनजऱ शिक्षा बोर्ड द्वारा मर्सी चांस देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापक फरवरी-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा हेतु अपना ऑफलाइन आवेदन फार्म व फोटो अपने मूल शिक्षण संस्थान से सत्यापित करवाते हुए 10000 रूपये शुल्क सहित दस्ती तौर पर बोर्ड कार्यालय की विशेष परीक्षा सैल में 10 फरवरी, 2024 तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।
आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि ऑफलाईन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे ई-मेल आई.डी. assplexam@bseh.org.in व दूरभाष नम्बर 01664-244171 से 176 (एक्सटेंशन 136, 137) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DLAd admission year 2019 and 2020 students-teachers given mercy chance: Board President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhiwani, haryana vidyalaya shiksha board, mercy chance, students-teachers, dled admission year 2019, 2020, examination, february-2024, apply offline, february 10, 2024, career news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved