• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन्मदिन पर गृहमंत्री विज को प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

Workers from all over the state gave best wishes to Home Minister Vij on his birthday. - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का 70वां जन्मदिन बुधवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। शास्त्री कालोनी आवास पर प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा। तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। आमजन, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सुबह से ही मंत्री विज के आवास पर शुभकामनाएं देने पहुंचने लगे थे। विज के आवास पर गुलदस्तों के अम्बार मंत्री लग गए। गृहमंत्री अनिल विज जिंदाबाद, भाई अनिल विज जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
गृहमंत्री अनिल विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलीब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री विज के जन्मदिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उनको समर्पित कई गीत भी गाए। उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने उस पर आधारित गीत भी पढ़े। रात तक मंत्री विज के आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने उनके दीर्घायु होने की मनोकामना की।
बाजारों, कॉलोनियों और मंदिरों में लगे भंडारेः
गृहमंत्री विज के जन्मदिन पर विभिन्न बाजारों, मंदिरों और अन्य स्थानों पर भंडारे लगाए गए। इनमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय, सुभाष पार्क पर रेहड़ी फडी मार्केट एसोसिएशन, लालकुर्ती में कार्यकर्ताओं ने, दाल बाजार में जैन सभा द्वारा, हनुमान मार्केट में बाजार एसोसिएशन ने लड्‌डू बांटे। भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, अजय पराशर, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, सुरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल कौशल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह रोटी बैंक अम्बाला द्वारा सिविल अस्पताल में भंडारे का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workers from all over the state gave best wishes to Home Minister Vij on his birthday.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home minister haryana, anil vij minister, ambala, chandigarh, haryana\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved