अंबाला। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष
प्रीति भारद्वाज ने आज केन्द्रीय कारागार, अंबाला शहर का दौरा किया।
उन्होंने महिला वार्ड में महिला कैदियों व बंदियो से मुलाकात की और उन्हें
जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ
महिला आयोग हरियाणा की सदस्य नम्रता गौड़ भी मौजूद रही।उन्होंने महिला कैदियों व बंदियो के रहने की व्यवस्था का अवलोकन
किया। इसके अलावा, उन्होंने कैदियों व बंदियो से प्रतिदिन दिए जाने वाले
भोजन की जानकारी प्राप्त की, जिस पर सभी महिला कैदियों व बंदियों ने संतोष
जाहिर किया। चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई और
कैदियों व बंदियों ने बताया कि उनका नियमित स्वास्थ्य जांच किया जाता है और
आवश्यकता अनुसार सिविल अस्पताल अंबाला शहर के माध्यम से विशेष चिकित्सा
सुविधाएं भी दी जाती हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रीति ने जेल प्रशासन से कैदियों और बंदियो की शिक्षा, स्वरोजगार
प्रशिक्षण तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ के लिए की जाने वाली गतिविधियों के
बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला कैदियों व
बंदियों को योगा, उनकी आस्था व विश्वास के अनुसार पूजा-अर्चना इत्यादि की
सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अलावा, स्वरोजगार के लिए
अल्पकालीन कोर्स भी करवाए जाते हैं और अब नए सत्र के लिए महिला कैदियों व
बंदियों से उनकी रूचि के कोर्सों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस समय अंबाला केन्द्रीय कारागार में 63 महिला कैदी व
बंदी हैं। इनके साथ 6 वर्ष से कम आयु के 8 बच्चे भी हैं, जो जेल मैनुअल के
मुताबिक महिलाएं अपने साथ रख सकती हैं। आयोग की उपाध्यक्ष ने उपलब्ध
सुविधाओं पर संतोष जाहिर किया और महिला कैदियों व बंदियो से और अधिक बेहतरी
के लिए सुझाव भी मांगे।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope