• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा उसका करियर खराब होना सुनिश्चित है : अनिल विज

Whoever comes under the clutches of Congress, his career is sure to be ruined: Anil Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शिकंजे में जो आएगा उसका करियर खराब होना सुनिश्चित है। इसके अलावा, उन्होंने किसानों को मार्च निकालने के बारे में सलाह देते हुए कहा कि किसान ट्रैक्टर मार्च अनुमति लेकर निकाले और रेल रोकने की बजाए कोई ओर रास्ता अपनाएं। क्योंकि रेल रोकने से लाखों लोगों को परेशानी होगी। वहीं, उन्होंने कहाकि देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मणिशंकर आयर के बयान गांधी परिवार ने मेरा करियर बर्बाद किया पर चुटकी लेते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मणिशंकर को अपनी पड़ी है। गांधी परिवार ने 50 साल तक देश पर राज किया, देश का करियर बर्बाद कर दिया। मणिशंकर क्या है उसके सामने। उनके कब्जे में जो आएगा उसका तो करियर खराब होगा ही होगा। शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान कि वर्तमान सरकार भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रही है। न्यायपालिका, संसद और भारत के चुनाव आयोग, राजभवन, जिन्हें संविधान का संरक्षक होना चाहिए, द्वारा निभाई जा रही भूमिका राष्ट्र के हित में नहीं है, पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि हारा हुआ इंसान डिप्रेशन में होता है और जो डिप्रेशन में होता है उसे सब कुछ बुरा ही नजर आता है। देश के प्रजातंत्र के चारों पहिए सही तरीके से अपना निर्वहन कर रहे है।
वहीं, आज किसानों के ट्रैक्टर मार्च और 18 तारीख को होने वाले रेल रोको प्रदर्शन को लेकर विज ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से इजाजत लेकर प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार होता है। जहां तक रेल रोकने की बात कर रहे हैं, इसे नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे लाखों लोगों को परेशानी होती है। पंजाब जाने वाली गाड़ियां रुक जाएंगी। किसान किसी और तरीके से प्रदर्शन करें ताकि इनकी आवाज भी उठती रहे और किसी को परेशानी न हो। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Whoever comes under the clutches of Congress, his career is sure to be ruined: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, haryana, anil vij, congress, career, farmers, tractor march, train stoppage, democracy, four wheels, duties, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved