एक बार फिर ज़हर उगलने में अग्रिम स्थान बनाने की प्रतिस्पर्धा में जुटे गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद का एक बेहद विषैला,अभद्र व आपत्तिजनक वीडिओ वायरल हुआ। क़ुरआन,मुहम्मद,मुसलमानों को खुलकर अपमानित करने वाले इस व्यक्ति ने तो अब हिन्दू महिलाओं को भी नागिन कह डाला।
ग़ौरतलब है कि यह व्यक्ति पहली बार मार्च 2021 में उस समय सुर्ख़ियों में आया था जब 14 वर्ष के एक ग़रीब मुस्लिम बालक ने अपनी प्यास बुझाने के लिये इसी मंदिर परिसर के बाहर लगे नल से पानी पी लिया था। उसके बाद इस डासना मंदिर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बालक से उसका नाम व उसका धर्म पूछकर उसे बड़ी बेरहमी से मारा था।
आसिफ़ को पीटने का यह वीडियो ख़ूब वायरल हुआ था। उस समय यति नरसिंहानंद आसिफ़ को पीटने वालों के समर्थन में खुलकर आये थे और उस बालक की पिटाई जायज़ ठहराई थी। इस व्यक्ति ने मंदिर के मुख्य द्वारा पर साफ़तौर से बोर्ड पर लिखवा रखा है कि यहां कोई मुसलमान अंदर नहीं आ सकता। यही यति नरसिंहानंद शायद नफ़रत के बल पर अर्जित शोहरत पाने के बाद इसी तरह की बकवासबाज़ी करने का आदी हो चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अब तो यह व्यक्ति धर्म अध्यात्म संबंधी सकारात्मक बातें तो करता ही नहीं बल्कि सिर्फ़ ज़हर ही उगलता फिरता है।
पिछले दिनों वायरल हुये वीडीओ में बुलंद शहर में सामने बैठी कुछ महिलाओं को संबोधित करते हुए उसने कहा कि 'अगर हिंदू महिलाओं ने ज़्यादा बच्चे पैदा नहीं किए तो एक दिन मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू बहन, बेटियों का बलात्कार करेंगे और उन्हें बाज़ार में बेचेंगे।
उस ने हिंदू समुदाय में मुसलमानों के प्रति ख़ौफ़ पैदा करने के मक़सद से उन महिलाओं से कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चा पैदा करो, वरना एक दिन मुस्लिम समुदाय के लोग आपको मारकर आपके घरों पर क़ब्ज़ा कर लेंगे।
उसने आगे कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू बहन, बेटियों को मंडियों में बेचेंगे और उनका बलात्कार करेंगे। उसने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदू बहन, बेटियों को रखैल बनाकर रखेंगे। इसी संदर्भ में इसने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान भी दिया है।
नरसिंहानंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि "एक बेटा पैदा करने वाली हिंदू महिलाएं नागिन जैसी होती हैं"। उस ने हिन्दू महिलाओं को परिवार बढ़ाने की नसीहत देते हुए उनमें भय पैदा करने के लहजे में कहा कि "परिवार को बड़ा करो वरना दो-दो रुपये में बिकोगी"।
यह व्यक्ति पहले भी कई बार मुसलमानों को बलात्कारी बता चुका है साथ ही अनेक बार हिंदू महिलाओं के लिए भी अपमानजनक व विवादित टिप्पणी कर चुका है। हालांकि यति नरसिंहानंद के खिलाफ कई बार कार्रवाई हो चुकी है। वह अपने विवादित बयानों की वजह से जेल और कोर्ट का चक्कर भी लगा चुका है।
कुछ समय पूर्व ही इसी व्यक्ति ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और भारत को मुस्लिम, मदरसा और मस्जिदों से मुक्त कराने जैसी ग़ैर संवैधानिक मांग भी की थी। गोया यह व्यक्ति हर वक़्त देश में नफ़रत फैलाने वाले बयान देता रहता है।
आश्चर्य यह भी है कि यह व्यक्ति कथित रूप से उस जूना अखाड़े से संबद्ध महामंडलेश्वर है जिससे एक से बढ़कर एक महान संत महात्मा व अध्यात्मवादी साधु जुड़े रहे हैं। इतने प्रतिष्ठित अखाड़े ने इतने ज़हरीले व्यक्ति को आख़िर इसकी किस योग्यता के आधार पर महामंडलेश्वर जैसे धार्मिक पद पर बिठा दिया?
महान संत कबीर दास जी तो कहते हैं कि "जाति पांति पूछे नहिं कोई, हरि को भजे सो हरि का होय"। इन पंक्तियों का यही अर्थ है कि ईश्वर किसी व्यक्ति की जाति या पंथ नहीं पूछता। समाज में जातिवाद के होते हुए भी, ईश्वर की दृष्टि में सभी बराबर हैं। जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और निष्ठा से ईश्वर की भक्ति करता है, वह ईश्वर का प्रिय बन जाता है। ईश्वर उसी को अपनाता है, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग से हो।
कबीर दास ने अपने इन दोहों के माध्यम से जाति विभाजन का विरोध करते हुये सभी मनुष्यों को एक समान बताया। उन्होंने भक्ति को जातिवाद से ऊपर रखा, यह दर्शाते हुए कि ईश्वर केवल आंतरिक भावनाओं और श्रद्धा को देखता है। कबीर का यह दोहा सामाजिक समरसता और समानता का संदेश है, जहाँ व्यक्ति की पहचान उसकी भक्ति से होती है, न कि उसके जन्म से। यह पंक्ति ईश्वर की सार्वभौमिकता और सभी के लिए समान प्रेम पर ज़ोर देती है, जो किसी भी जाति या सामाजिक स्थिति से ऊपर है।
सवाल यह है कि क्या यति नरसिंहानंद या इन जैसे और अनेक संत वेशधारी लोग जो पूरे पूरे देश में घूम घूम कर सरे आम अपनी ज़ुबान से इसी तरह का ज़हर उगलते फिर रहे हैं ये संत कबीर की उक्त संतवाणी की श्रेणी में आते हैं? यदि नहीं तो इनके संतों की वेशभूषा धारण करने से समाज को सिवाय अपमान के और क्या हासिल है ? कोई हिन्दू या किसी भी धर्म की महिला यदि एक बच्चा पैदा करती है तो यह उसके परिवार का निजी निर्णय या उसके आर्थिक व पारिवारिक हालात हो सकते हैं।
किसी स्वयंभू संत को क्या अधिकार है कि वह एक बच्चा पैदा करने वाली किसी महिला की तुलना नागिन से करे?
निश्चित रूप से ऐसे स्वयंभू संत चूँकि अपने किसी गुण और ज्ञान से समाज का मार्गदर्शन नहीं कर सकते क्योंकि गुण ज्ञान तो इनके पास है ही नहीं? लिहाज़ा नफ़रत फैलाकर विद्वेष की बातें कर मीडिया में सुर्ख़ियां बटोर कर अपनी दुकानदारी चलाते हैं। दूसरा सवाल यह कि बार बार ऐसे ही आरोपों में जेल की हवा खाने के बावजूद इनकी बदज़ुबानियों पर लगाम न लगना भी यह सवाल खड़े करता है कि इन्हें संरक्षण कहाँ से मिल रहा है? इनकी ज़हरीली बयानबाज़ियों का राजनैतिक लाभ किसे मिल रहा है? आख़िर ऐसे ज़हरीले लोग कहाँ से शह पाते हैं?
सुर, शब्द और शख्सियत : साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
ओरी ने खतरों के खिलाड़ी 15 से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
महिला एशिया कप 2026 : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला
पितृपक्ष में नए कपड़े और चीजें खरीदें या नहीं, जानिए क्या है मान्यता
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
Best IPO Apps in India for Retail Investors in 2026
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
हनुमान अंश फिल्म की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
ब्रिक्स का विस्तार : भारत-चीन दृष्टिकोण से बदलता वैश्विक दक्षिण

आतंकी मसूद अज़हर पर पाकिस्तान ने घोषित किया 70 लाख रुपये का इनाम, FIA की रेड बुक में नाम शामिल, भारत के कई बड़े हमलों का है मास्टरमाइंड

3,300 करोड़ की संपत्ति के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी : मैले कपड़ों में घाटकोपर की सड़कों पर मांगी मदद
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 14/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope