जम्मू और कश्मीर में पहलगाम से लगभग पांच किलोमीटर दूर प्राकृतिक आकर्षण का केंद्र रहे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में गत 22 अप्रैल को पांच-छः सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा निहत्थे व बेगुनाह पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गयी जिसमें 27 लोगों की जानें चली गयीं जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
प्राप्त समाचारों के अनुसार इस दुर्दांत आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ही एक छाया संगठन द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ़) ने स्वीकार की है। पाकिस्तान में पनाह पाने वाले विभिन्न आतंकी संगठन गत तीन दशकों से भी लंबे समय से भारत में आतंकी हमले करते रहे हैं। पाकिस्तान में अनेक आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। इनमें कई संगठनों के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिबंध भी लगाए गये हैं।
इन आतंकियों द्वारा जहां घाटी में सैनिकों व आम नागरिकों को निशाना बनाया जाता रहा है वहीँ इन्होंने कश्मीर के बाहर भी 26/11 जैसा बड़ा हमला अंजाम दिया। इतना ही नहीं बल्कि अक्षर धाम,जम्मू,वाराणसी,अयोध्या जैसे देश के कई प्रमुख मंदिरों को भी इन आतताइयों ने नहीं बख़्शा। मंदिरों पर इनके हमले का उद्देश्य हमेशा से स्पष्ट रहा है कि यह अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर भारत में साम्प्रदायिक विभाजन कराना चाहते थे। परन्तु पूर्व की सरकारों ने सूझवान भारतीय जनता के सहयोग से पाकिस्तानी आतंकियों के ऐसे नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निश्चित रूप से 22 अप्रैल के पहलगाम के बैसरन घाटी के हमले का भी मक़सद भारत में साम्प्रदायिक उबाल पैदा करना था। तभी आतंकियों ने 2008 के मुंबई हमलों के बाद इस तरह की सबसे घातक घटना को अंजाम दिया। परन्तु इस हमले के दौरान और इसके फ़ौरन बाद से ही घाटी के स्थानीय लोगों द्वारा इस हमले का जिस स्तर पर विरोध किया गया और पर्यटकों की जिसतरह सहायता की गयी उससे आतंकियों के इरादों पर एक बार फिर पानी फिर गया। इनमें एक नाम जो सबसे अधिक सुर्ख़ियों में रहा वह था पहलगाम के नज़ाकत अहमद शाह का, जिन्होंने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से 11 पर्यटकों की जान बचाई।
नज़ाकत अहमद शाह ने छत्तीसगढ़ के 11 लोगों के जीवन को बचा लिया। जिनकी जान नज़ाकत अली उर्फ़ नज़ाकत अहमद शाह ने बचाई उनमें मुख्यतः छत्तीसगढ़ के चार परिवार के लोग शामिल हैं। इसमें बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अरविंद अग्रवाल, कुलदीप स्थापक, बीजेपी पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन और हैप्पी बाधवान का परिवार तथा कई बच्चे शामिल है। स्वयं भाजपा नेता अरविंद अग्रवाल ने नज़ाकत अली के साथ अपनी फ़ोटो पोस्ट सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा कर उनकी मदद की तारीफ़ करते हुये लिखा कि -'आपने अपनी जान दांव पर लगा कर हमारी जान बचाई। हम नज़ाकत भाई का एहसान कभी नहीं चुका पाएंगे।
अरविंद अग्रवाल ने यह भी लिखा कि 'जब मेरी पत्नी के कपड़े फट गए तो कश्मीरी मुस्लिम ने अपना कुर्ता दे दिया था'।
इसी तरह पहलगाम की एक पर्यटक शिवांशी जैन ने बताया कि जब गोली चलने लगी तो उनके साथ कश्मीर के व्यवसायी नज़ाकत अली ने सामने आकर सभी को बाहर निकाला। जब आतंकी गोलियां बरसा रहे थे उस समय नज़ाकत सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। नज़ाकत अली ने जो मानवता और कश्मीरियत की मिसाल पेश की है उससे चिरमिरी (छत्तीसगढ़) वासी गदगद हैं।
ग़ौरतलब है कि कश्मीर के नज़ाकत प्रत्येक वर्ष सर्दियों में कश्मीरी शॉल और गर्म कपड़े बेचने हेतु चिरमिरी आते रहे हैं। उनका पूर्व पार्षद शिवांश जैन से घनिष्ठ संबंध बना हुआ है। इसी नाते जब चिरमिरी के 11 लोग पहलगाम पहुंचे थे तो नज़ाकत अली ने ही उन्हें वादियों की सैर कराने की ज़िम्मेदारी ली थी। और आतंकी हमला होने पर नज़ाकत अली ने ही अपनी बहादुरी से छत्तीसगढ़ के इन मेहमान पर्यटकों की जान बचाई।
बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले ऐसे ही एक और कश्मीरी युवक का नाम था सैयद आदिल हुसैन शाह। आदिल एक पेशेवर स्थानीय घुड़सवार था जो पर्यटकों को कार पार्किंग क्षेत्र से पहलगाम के बैसरन घास के मैदान तक ले जाया करता था।
आतंकी हमले के दौरान आदिल ने असाधारण वीरता व साहस का परिचय दिया। जब आतंकी हमला शुरू हुआ, तो सैयद आदिल अपने साथ लाये गये पर्यटकों की जान बचाने के मक़सद से एक हमलावर की बंदूक़ के सामने पर्यटक की ढाल बनकर खड़े हो गये।
आदिल के इसी साहसी प्रयास में आतंकियों ने उसे गोली मार दी। और आदिल मौक़े पर ही मारा गया। पूरी घाटी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सैयद आदिल हुसैन शाह की बहादुरी व उसकी शहादत व कर्तव्य की चर्चा हो रही है।
इस तरह की और भी अनेक घटनाएं जो बैसरन घाटी हमले के बाद सामने आईं जिनसे पता चलता है कि किसतरह अनेक स्थानीय लोगों ने देश के विभिन्न इलाक़ों से आने वाले पर्यटकों को अपने घरों में सुरक्षित पनाह दी। उन्हें सभी ज़रूरी चीज़ें मुफ़्त मुहैय्या कराईं। और निश्चित रूप से यह घाटी के स्थानीय लोगों का पर्यटकों के प्रति प्रेम व विश्वास ही था जिसके चलते इतनी बड़ी आतंकी घटना के बावजूद घाटी विशेषकर पहलगाम का पर्यटन इतनी जल्दी काफ़ी हद तक पुनः पटरी पर आ सका। आतंकवादियों ने अपनी तरफ़ से भारतीय समाज में नफ़रत फैलाने में हालांकि कोई कसर नहीं छोड़ी परन्तु यह भी सच है कि यह पाक प्रायोजित आतंकवाद की पहली ऐसी बड़ी घटना थी जिसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कश्मीर घाटी में जगह जगह आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन हुए।
पूरे देश की मस्जिदों में पहलगाम हमले पर अफ़सोस जताया गया तथा इस अमानवीय कृत्य को शैतानी व राक्षसी कृत्य बताया गया। हर तरफ़ से एक स्वर में हमले में मारे गये लोगों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया गया।
सोशल मीडिया पर हज़ारों ऐसी पोस्ट डाली गयीं जिससे देश में भाईचारे क़ायम रह सके। विपक्ष ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भी कई ज़िम्मेदार नेताओं ने इस संकटकालीन घड़ी में देश में एकजुटता बनाये रखने की अपील की।
परन्तु इन सब के बावजूद देश में कई स्थानों पर ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी हुईं जो निःसंदेह आतंकियों के घिनौने मक़सद को पूरा करने वाली थीं। कई जगह उपद्रवियों द्वारा कहीं अल्पसंख्यक समाज के किसी व्यक्ति पर हमला किया गया तो कहीं उनके व्यवसायिक ठिकाने को आग लगा दी गयी।
कहीं बाज़ारों में रेहड़ी पटरी दुकानदारों को उनका धर्म देखकर दुकान नहीं लगाने दी गयी तो कहीं ऐसी ठिकानों की पहचान कर वहां तोड़ फोड़ की गयी। हद तो यह है कई जगह छात्रावास में रह रहे कश्मीरी छात्रों को मारा पीटा गया व उन्हें अपमानित किया गया। ऐसी शर्मनाक घटनाओं की भी जितनी निंदा की जाये वह कम है। यह देश के अमन पसंद लोगों को सुनिश्चित करना होगा कि आख़िर नफ़रत की ये आग कब बुझेगी?
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
सुनील दत्त की 97वीं जयंती पर बेटी प्रिया दत्त ने दी श्रद्धांजलि, शेयर किया भावुक पोस्ट
टॉप 10 ज्योतिष ऐप: ऑनलाइन कुंडली और राशिफल के लिए बेस्ट ऐप्स
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव को मिला मौका
कॉकटेल 2 का ट्रेलर बना ग्लोबल चार्ट्स का बादशाह, U.S. टॉप 10 में भी मारी एंट्री, अंदर की पूरी खबर
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
केपटाउन की कड़ाके की ठंड के बीच खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट से ओरी का मज़ेदार अपडेट
अमृता राव: सादगी और अभिनय से जीता दर्शकों का दिल, ‘पूनम’ के किरदार ने दिलाई घर-घर में पहचान
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
राशिफल 4 जून : चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से बदलेगा दिन का समीकरण, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सनोखर में श्रीमद्भागवत कथा 5वां दिन:संत प्रवचन से भक्तिमय हुआ वातावरण, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
जिस शो से हुई बाहर, उसी की जज बनीं नेहा कक्कड़, जानें सफलता की पूरी कहानी
पुलकित सम्राट ने पूरी की रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग
RAJSICO ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
आरबीआई के फैसले से राहत, जून में नहीं बढ़ेगी ईएमआई; एसबीआई से एचडीएफसी तक जानिए कहां मिल रहा सस्ता होम लोन

एलपीजी कीमतों पर सरकार का दावा, भारत में सबसे कम दामों पर मिल रही रसोई गैस

आईएईए की बैठक में ईरान का विरोध: परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल के हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
राशिफल 7 जून : वैधृति योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
‘पेड्डी’ विवाद पर निर्देशक बुची बाबू सना ने मांगी माफी, जान्हवी कपूर वाले सीन में करेंगे बदलाव
'घर पर मैं इसे पहले ही डांट देता हूं', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से जुड़े संजय दत्त और सुनील दत्त के अनसुने किस्से
'खाने के बाद ये तो बनता है ना', आमरस का आनंद लेती नजर आईं करीना कपूर
विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत
जब सुनील दत्त ने कहा था- 'भारत की विविधता ही हमारा सबसे बड़ा खजाना है'
शिल्पा शिंदे ने पूजा बेदी के जांच की मांग पर दी प्रतिक्रिया, 'संजय कोहली और मैं सच्चाई जानते हैं'
समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित
‘मेरी तुलसी’ कहकर एकता कपूर ने स्मृति ईरानी पर लुटाया प्यार, दो दशक पुरानी दोस्ती की दिखाई झलक
सोनू निगम ने 'बेवफा सनम' के साथ अपनी 'शुरुआत' को याद किया
एआई इंसान की मदद कर सकता है, उसकी जगह नहीं ले सकता: सुभाष घई
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली
कुब्रा सैत ने बताया कैसे सलमान खान ने बदली किस्मत, कहा- 'मेरे पास कोई डायलॉग नहीं था'
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
‘डफली वाले’ देखते ही भावुक हो जाती हूं, ऋषि कपूर को याद कर बोलीं करिश्मा कपूर
दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
तनाव मुक्त जीवन और मजबूत शरीर के लिए अपनाएं त्रिकोणासन
अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
पीठ-गर्दन में अकड़न और गड़बड़ रहता है पेट? 'सरलमत्स्यासन' से मिलेगी राहत
घड़ा ही नहीं, मिट्टी के बोतल और गिलास भी खास, प्राकृतिक ठंडक के साथ स्वाद भी बढ़ाए
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मी में त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक, समय रहते पहचानें लक्षण, ऐसे करें बचाव
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
भद्रासन मानसिक शांति और शारीरिक संतुलन के लिए कारगर, अभ्यास के कई फायदे
सही जानकारी की कमी और भ्रांतियों के कारण लोग नहीं कर पाते 'रक्तदान', जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा, ताड़ासन से मिलते हैं कई लाभ: आयुष मंत्रालय
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए योग : तन-मन की गर्मी पर शीतली प्राणायाम से लगाएं ब्रेक
देखें आज 07/06/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope