अंबाला। एसवाइएल के मुद्दे को लेकर 10 जुलाई को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)
अंबाला शहर किंगफिशर के आगे पंजाब से हरियाणा में आने वाले सभी सरकारी
वाहनों को रोकेगा। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने जनसूई में पत्रकारों से
बातचीत में कहा कि इससे पहले 9 जुलाई तक पार्टी सभी जिला मुख्यालयों पर
धरने आयोजित करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभय चौटाला ने कहा कि 23 फरवरी को इनेलो ने
नेताओं ने अंबाला में गिरफ्तारियां दी थी। जब तक एसवाइएल का निर्माण शुरू
नहीं होगा इनेलो लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 तारीख को
पंजाब से आने वाले केवल सरकारी वाहनों को ही रोका जाएगा। निजी वाहनों को हम
नहीं रोकेंगे क्योंकि उनके साथ हमारा भाईचारा है, वो खराब न हो इसका ध्यान
रखा जाएगा। हम अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे। अभय ने एक बार फिर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश का सबसे कमजोर आदमी बताया।
उन्होंने
कहा कि मुख्यमंत्री जल्द एसवाइएल बनने और जल्द कोर्ट का फैसला आने की बात
कर रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी बात पर विश्वास नहीं करेगा। एसवाइएल के
मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को जोश में भरने के लिए अभय चौटाला ने रविवार को
शहर हलके के जैतपुरा, जनसुई, नन्यौला, चौडमस्तपुर घेल, बलाना, जलबेडा में
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों को इस मुद्दे पर
इकट्ठा हो सरकार को घेरने के लिए कहा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope