अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार के पोस्टरों से भरी वैन आम आदमी पार्टी के दफ्तर से पकड़े जाने पर कहा कि हारा हुआ व्यक्ति ही इस प्रकार के काम करता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विज अम्बाला छावनी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हारा हुआ व्यक्ति होता है। जिसने हार स्वीकार कर ली होती है, वह इस प्रकार के काम करता है। अब न तो आम आदमी पार्टी को सारे देश में कोई सुनने वाला है और न ही इन्हें कहीं कामयाबी मिल रही है। उत्तराखंड, गोवा, यूपी, हिमाचल प्रदेश और अन्य जगहों पर यह हार का सामना कर चुके हैं। अब इनका काम तमाम है।
गौरतलब है कि फिछले दिनों दिल्ली से दुष्प्रचार के पोस्टरों से भरी एक वैन को पुलिस ने पकड़ा था। दावा किया जा रहा है कि यह आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली थी। इस मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।
वॉटर सेस लगाने वाली हिमाचल प्रदेश सरकार कौन होती हैः
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा पर वॉटर सेस लगाने के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, वॉटर सेस क्यों भाई। हमें हमारे हिस्से का पानी मिल रहा है। यह कौन होते हैं वॉटर सेस लगाने वाले। इस तरह का सेस लगाना गैरकानूनी है। इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope