• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीनों शहीदों की कुर्बानी हमें याद दिलाती है कि आजादी यूं ही नहीं, बल्कि बहुत कुर्बानी देकर मिली हैः अनिल विज

The sacrifice of the three martyrs reminds us that freedom was not achieved just like that, but with a lot of sacrifice: Anil Vij - Ambala News in Hindi

अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहाकि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी का बलिदान दिवस है। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी आज भी ऐसे नाम है जो हम सभी को प्रेरणा देते है। यह नाम बताते हैं कि आजादी हमें यूं ही नहीं, बल्कि बहुत कुर्बानी देकर मिली है और हमें इस देश को संभाल एवं संवार कर रखना चाहिए तथा इसे मजबूत बनाना चाहिए। विज आज शहीदी दिवस के अवसर पर अम्बाला छावनी के लघु सचिवालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन जालिम अंग्रेज हुकुमत जो कि इतना डरती थी कि निर्धारित समय से भी पहले उन्होंने भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को फांसी दे दी। इनकी शहादत से सारे हिंदुस्तान में इंकलाब, भारत माता की जय के नारों की सुनामी आ गई। घरों में युवाओं व समस्त हिंदुस्तानियों की रगों में रक्त दौड़ने लगा और इसी से डरकर 15 अगस्त, 1947 में अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए। इससे पहले, पूर्व मंत्री अनिल विज ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या के मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान के अलावा संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी, नरेंद्र राणा, राम बाबू यादव, ललित चौधरी, रवि सहगल, जसबीर जस्सी, अजय बवेजा, सतपाल ढल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, इस मौके पर पत्रकारों द्वारा केजरीवाल के बयान कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे है, पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी और कहाकि पहले विदुर नीति होती थी, फिर चाणक्य नीति आई और अब केजरी नीति आई है। केजरी नीति यह कहती है कि इनके नेता ऐसे काम करें कि यह जेल में चले जाएं और जेल में जाकर अंदर से सरकार चलाई जाए। केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने की नई नीति को ईजाद किया है और अच्छा है कि अब जेल में इनका कोरम पूरा हो गया है और वो वहीं कैबिनेट मीटिंग किया करेंगे। वहां पर शांत चित एकाग्र होकर वह अपनी बैठकें करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The sacrifice of the three martyrs reminds us that freedom was not achieved just like that, but with a lot of sacrifice: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, ambala, shaheed-e-azam bhagat singh, rajguru, sukhdev, sacrifice day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved