अंबाला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी करके जनादेश की आवाज को दबाकर गद्दी चोरी की है। प्रदेश कांग्रेस, भाजपा की वोट चोरी की सच्चाई हर गांव, हर बूथ, हर घर और आमजन तक पहुंचाएगी, क्योंकि लोकतंत्र कभी बिक नहीं सकता है, जनता झुक नहीं सकती है और कांग्रेस कभी रूक नहीं सकती है। लड़ाई कठिन है, लेकिन हर वर्ग को साथ लेकर कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह गुरुवार को अंबाला में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता के साथ वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और कहा कि अंबाला वह पवित्र धरती है, जहां पर 1857 में आजादी की पहली चिंगारी निकली थी। यह, वही अंबाला है, जहां पर सिपाहियों ने कहा था कि अब उन्हें गुलामी नहीं आजादी चाहिए। उसी धरा से आज एक नई आवाज उठेगी और वह वोट की लूट नहीं, लोकतंत्र चाहिए की होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है, कांग्रेस का इतिहास लड़ने का रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने संविधान की प्रति लहराते हुए कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा, क्योंकि संविधान निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों का बड़ा योगदान रहा है। इसलिए संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व बनता है।
एग्जिट पोल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की बन रही थी सरकार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद वर्ष 2024 में आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही थी। एग्जिट पोल में कांग्रेस की 60 से 62 सीटें दिखाई गई, यही नहीं पोस्टल बेल्ट के नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में थे। पोस्टल बेल्ट में कांग्रेस की 77 सीटें थी। पिछले चार चुनावों का इतिहास उठाकर देखें तो जिस पार्टी को पोस्टल में बढ़त मिलती है, वही सरकार बनाती है। मगर भाजपा ने वोटों का गड़बड़झाला करके न केवल वोट चोरी की, बल्कि अवैध तरीके से सरकार बनाई।
अंबाला जिले 77472 फर्जी वोट डाले गए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अंबाला जिले में फर्जी वोटरों का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि 77 हजार 472 फर्जी वोट डाले गए। इनमें नारायणगढ़ में 17 हजार 300, अंबाला में 11 हजार 975, अंबाला शहर में 16 हजार 750, मुलाना में 28 हजार 447 फर्जी वोट हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष, हरियाणा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है। मतदाता सूची में हेराफेरी, फर्जी नाम जोड़ना और असली मतदाताओं को बाहर करना लोकतंत्र के लिए घातक है। जनता अब सब देख रही है, कांग्रेस इस लोकतांत्रिक संघर्ष में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए, क्योंकि कार्यकर्ता अपना काम करते हैं और चुनाव आयोग अपना। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पर कांग्रेस विधायक जीते हैं, वहां पर मार्जन ज्यादा था, लेकिन उसे घटा दिया गया। मगर जहां पर कड़ा मुकाबला था, वहां पर वोटों की हेराफेरी करके भाजपा को जिताया गया। आज तक जितने भी चुनाव हुआ हैं, वही पार्टी चुनाव जीतती है, जिसकी पोस्टल बैल्ट में जीत होती है। चुनाव आयोग ने वोटिंग में भी हेराफेरी, पहले दिन 61 प्रतिशत मतदान दिखाया गया, लेकिन रातों रात वोट बढ़ाकर 67 प्रतिशत बढ़ा दी गई। मगर मतदान बंद होने के बाद सात प्रतिशत वोट बढ़ाई गई। चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं है, वोटर लिस्ट में हेराफेरी की जा रही है।
प्रफुल्ल गुड़धे, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी हरियाणा कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी कराई जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस लोकतांत्रिक हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम देश के हर कोने में इस आवाज को उठाएंगे, ताकि जनता को सही और निष्पक्ष चुनाव का अधिकार वापस मिल सके।
रामकिशन गुज्जर, कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि यह केवल हरियाणा की नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र की लड़ाई है। कांग्रेस हर बूथ, हर वार्ड, हर गांव तक इस जन आंदोलन को लेकर जाएगी जो सरकार वोट चोरी से सत्ता में रहना चाहती है, उसे जनता लोकतांत्रिक तरीके से उखाड़ फेंकेगी।
अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि फर्जी मतदाता बनाकर भाजपा लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है। हम यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ेंगे, जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती।
विधायक निर्मल सिंह, पूजा चौधरी और शैली चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी कर जनमत को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। यह केवल विरोधियों को हराने की चाल नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को तोड़ने का अपराध है। हरियाणा कांग्रेस इस भ्रष्ट चुनावी तंत्र के खिलाफ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”
जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल (अंबाला शहरी), परविंदर परी (अंबाला कैंट), और दुष्यंत राणा (अंबाला ग्रामीण) ने संयुक्त रूप से कहा कि अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। यह आंदोलन किसी दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है जो जनता की आवाज को दबाना चाहती है। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा जनता की जुबान बन चुका है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सच्चाई की जीत नहीं होती। यह विरोध प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनावों के समर्थन में संकल्प के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनम चौहान, अनुशासन समिति सदस्य सचिव रोहित जैन, प्रदेश मीडिया इंचार्ज संजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व विधायक लहरी सिंह, किरण बाला जैन, हिम्मत सिंह, इंचार्ज अंबाला मनवीर कौर गिल, पार्षद मिथुन वर्मा, राजविंदर कौर, नरेंद्र शर्मा, हरमिंदर सिंह, रोहित शर्मा विशु, प्रतीक चौधरी, प्रमोद गर्ग मेंबर , टोनी गुज्जर, रूपिंदर सिंह, गुरविंदर बारखेड़ी, जग्गा खेरा, नीरज चेयरमैन जिला परिषद, सभी वार्डों के प्रधान, तथा समस्त कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
द राजा साब की टीम ने संजय दत्त और मारुति के साथ दिल छू लेने वाला थ्रोबैक पल किया साझा
क्या आप अपने घुटनों के ऑपरेशन से बचना चाहते हैं?
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
बिग बॉस फिनालेः सलमान ख़ान ने कार्तिक आर्यन की तारीफ़ करते हुए कहा, आपकी हर फिल्म का हुक स्टेप वायरल हो जाता है
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
राशिफल 7 दिसंबर 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरा दैनिक भविष्यफल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
'सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल', पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
पौष कृष्ण पक्ष तृतीया: रविवार व्रत के विशेष लाभ और पूजा विधि
एक ऐसा मंदिर जहां आज भी ब्रह्मचारी रूप में तपस्या कर रहे हैं भगवान शिव
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
साप्ताहिक राशिफलः ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानिए, कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका समय
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिताए पल
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले गए

कांग्रेस से निलंबित होने के बाद नवजोत कौर ने राजा वारिंग को बताया गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट

मुख्तार अंसारी गैंग की सक्रिय सदस्य निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर तक: शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर बॉलीवुड में पाया मुकाम
नेटफ्लिक्स ने की 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' को खरीदने की घोषणा, सब्सक्राइबर्स देख पाएंगे कई क्लासिक फिल्में
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
'बिग बॉस 19' के सेट पर पहुंचे शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना को किया सपोर्ट
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 09/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope